क्या क्रिकेट को अलविदा कहेंगे डेविड वॉर्नर! संन्यास को लेकर कही ये बात

David Warner Hints Retirement
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) अगले साल संन्यास ले सकते हैं। जिसका संकेत उन्होंने खुद दिया है। वह अगले साल इंग्लैंड (England) में होने वाला एशेज टेस्ट सीरीज (Ashes Test Series) के बाद संन्यास (Retirement) ले सकते हैं। हालांकि, वह सीमित ओवरों में खेलना जारी रख सकते हैं। 

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत देते हुए कहा कि, 'टेस्ट क्रिकेट से शायद मैं सबसे पहले हटूंगा, अगले साल वनडे विश्व कप है और फिर 2024 में टी20 वर्ल्ड कप है। ऐसे में यह टेस्ट क्रिकेट में मेरे आखिरी 1 साल हो सकते हैं। हालांकि, मैं व्हाइट बॉल क्रिकेट मुझे काफी पसंद है।' वॉर्नर आगे कहते हैं, 'टी20 क्रिकेट का खेल मुझे काफी पसंद है। मैं 2024 के अंत तक खेलना चाहता हूं'। 

ज्ञात हो कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की मेजबानी 30 नवंबर से करना है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट और और तीन मैचों की वनडे सीरीज की भी मेजबानी करेगी। 

बात करें डेविड वॉर्नर की तो, इस साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वॉर्नर का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। इस टूर्नामेंट में वॉर्नर बिलकुल भी फॉर्म में नजर नहीं आए। इस विश्व कप में उन्होंने चार मैच खेले, जिसमें वह केवल 44 रन ही बना पाए। वॉर्नर का खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए भी काफी भारी पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-12 से ही विश्व कप से बाहर हो गई थी।