ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न की पार्थिव देह थाईलैंड मुख्यभूमि लाया गया

shane warne
File Photo
Updated on

कोह समुई: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न का पार्थिव शरीर (Shane Warne No More) कोह समुई द्वीप से थाईलैंड मुख्यभूमि में लाया गया है। 52 वर्ष के वॉर्न शुक्रवार की रात कोह समुई में अपने विला होटल में अचेत पाये गए थे और अस्पताल ले जाने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।   

थाई पुलिस के युथाना सिरिसोम्बत ने रविवार को कहा कि शुरूआती जांच में वॉर्न की मौत में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं लेकिन उनका पोस्टमार्टम कराया जायेगा। वॉर्न के परिवार ने उनकी पार्थिव देह शीघ्र सौंपने का अनुरोध किया है।  

शनिवार को वॉर्न के मैनेजर जेम्स एर्सकिने ने कहा था कि वॉर्न तीन महीने की छुट्टी पर अकेले यहां आये थे और अभी उन्हें तीन ही दिन हुए थे। उन्हें जब दिल का दौरा पड़ा तब वह क्रिकेट देख रहे थे। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com