दिल्ली टेस्ट के पहले ही दिन ऑल-आउट हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 263 रनों पर हुई ढेर

aus vs ind Australian team all out on the first day of Delhi Test, piled on 263 runs
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को दूसरे टेस्ट मैच में 263 पर रोक दिया है। दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 263 रनों पर ऑल-आउट हो गई है।

आज के मैच में भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कंगारू खिलाड़ियों को काफी परेशान किया। 

मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा (81 रन) और पीटर हैंड्सकोंब (नाबाद 72) के अर्धशतक बनाए।

भारत के लिये तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन तीन विकेट अपने नाम किये। आस्ट्रेलिया के लिये ख्वाजा और हैंड्सकोंब के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन का योगदान दिया।