

Highlights:
एशियन पैरा गेम्स में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 में 8.16 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता।
अनुभव चौधरी ने 100 मीटर T35 में कांस्य पदक हासिल किया।
आयुष ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो F53/F54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
Shot Put F53 Ayush Verma Gold Medal: एशियन पैरा गेम्स में भारत ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। भारत के आयुष वर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में 8.16 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारत के आयुष वर्मा ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़ लिया।
आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी 8.09 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कालियेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले, मंगलवार को आयुष ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F53/F54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। F53 क्लासिफिकेशन उन एथलीटों के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की हलचल काफी हद तक प्रभावित होती है, जबकि उनके हाथों की पकड़ (ग्रिप) पर कम असर पड़ता है। वे बैठकर प्रतिस्पर्धा करते हैं और अपनी छाती, ऊपरी पीठ तथा कंधों का उपयोग करके ताकत लगाते हैं।
एशियन पैरा गेम्स में अनुभव चौधरी ने पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में 12.72 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
पुरुषों की 100m T35 फाइनल में भारत के अनुभव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। एशियन पैरा गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे अनुभव चौधरी ने 12.72 सेकंड का बेहतरीन समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया पर्सनल बेस्ट भी बनाया। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए यह गर्व का पल रहा, जहां अनुभव ने महाद्वीपीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है।
खबर अपडेट की जा रही है...