

Gold Medal in Para Badminton-Para Archery: एशियन पैरा गेम्स में भारत के नितेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL3 बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शुक्रवार को एशियन पैरा गेम्स में, भारत के हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पुरुषों की पैरा रिकर्व टीम फाइनल में चीन को 5–1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
पैरा रिकर्व फाइनल की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पहला सेट 35–35 से टाई रहा। इसके बाद भारत ने दूसरा सेट 37–36 से और तीसरा सेट 38–36 से जीत लिया। चीन के युन डुओ और झाओ लिक्सु लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में संघर्ष करते दिखे।
इससे पहले, महिलाओं की पैरा रिकर्व टीम फाइनल में भारत की भवीना चौधरी और पूजा जात्या को चीन की गाओ जिहान और वांग शुकियान के हाथों 0–6 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने 31, 30 और 29 का स्कोर बनाया, जबकि चीनी टीम ने 38, 35 और 39 का स्कोर हासिल किया।
खबर अपडेट की जा रही है...