नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, भारतीय टीम को अपने देश बुलाने के लिए चली 'ऐसी' चाल

asia cup 2023 javed-miandad-controversial-statement-on-india-refusal-to-tour-pakistan
Published on
Updated on

नयी दिल्ली: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) को लेकर बीसीसीआई (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के बीच तनाव चल रहा है। इस साल होने वाले एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान की मिली है। हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही बता दिया कि, भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। वहीं, अब इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने विवादित बयान दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने कहा कि, भारतीय टीम को सुरक्षा की परवाह किए बगैर पाकिस्तान आना चाहिए। क्योंकि हमारा मानना है कि जिंदगी और मौत अल्लाह के हाथों में है।

हाल ही में मियांदाद (Javed Miandad) ने एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा, 'सुरक्षा भूल जाइए। हमारा मानना है कि अगर मौत आनी है तो आनी है। जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है। अगर वे हमें आज बुलाते हैं, हम आज जाएंगे लेकिन उन्हें भी आना चाहिए। बात ये है कि पिछली बार हम गए थे, लेकिन वो यहां नहीं आए। अब उनकी बारी है।'

मालूम हो कि, साल 2008 में भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। उस दौरान एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। हालांकि, इसके बाद आज तक भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई। बीसीसीआई का मानना है कि, पाकिस्तान, भारतीय टीम के  सुरक्षित नहीं है। जिस वजह से BCCI ने एक बार फिर अपनी टीम को वहां भेजने से इनकार कर दिया। 

Navbharat Live
navbharatlive.com