- Hindi News »
- Sports »
- Ashwin Wreaked Havoc On England In Ind Vs Eng Ind Vs Eng 5th Test Day 3 In Dharamshala
इंग्लैंड पर कहर बरपा रहे अश्विन, बड़ी जीत की तैयारी में भारत, देखें Highlights
- Written By: अक्सा अंसारी

रविचंद्रन अश्विन (फाइल फोटो)
धर्मशाला: अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने चार विकेट लेकर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन (IND vs ENG 5th Test Day 3) शनिवार को यहां बड़ी जीत की तरफ अग्रसर कर दिया। पहली पारी में 259 रन से पिछड़ने वाले इंग्लैंड (England) ने लंच तक अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 103 रन बनाए हैं ।
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के 218 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए थे। पहली पारी में चार विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में अभी तक 55 रन देकर चार विकेट लिए हैं जबकि पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को एक विकेट मिला है। लंच के समय जो रूट 34 रन पर खेल रहे थे। भारत ने अपनी पहली पारी में सुबह केवल चार रन जोड़कर अपने बाकी बचे दो विकेट गंवाए।
A five-wicket haul in his 100th Test ? Ravichandran Ashwin ?#WTC25 | #INDvENG ?: https://t.co/0sc3mQ50r4 pic.twitter.com/AxDdZcqeYV — ICC (@ICC) March 9, 2024
ऐसा रहा मैच
जेम्स एंडरसन इस बीच टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने। उन्होंने कुलदीप (30) को विकेट के पीछे कैच करा कर यह उपलब्धि हासिल की जबकि ऑफ स्पिनर शोएब बशीर (173 रन देकर 5 विकेट) ने जसप्रीत बुमराह (20) को आउट करके पारी में अपना पांचवा विकेट लिया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसके बाद आक्रामक रूख अपनाया और इस प्रयास में अपने विकेट गंवाए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (02) को लंच से ठीक पहले अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पीठ में जकड़न के कारण मैदान पर नहीं उतरे और ऐसे में बुमराह ने टीम की अगुवाई करते हुए अश्विन के साथ नई गेंद संभाली।
सम्बंधित ख़बरें
England in trouble as they lose five wickets in the morning session of Day 3 ?#WTC25 | #INDvENG ?: https://t.co/0sc3mQ50r4 pic.twitter.com/A6j4U3HKZq — ICC (@ICC) March 9, 2024
अश्विन ने शुरू से ही इंग्लैंड पर कर बरपाया। उन्होंने एक बार फिर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (02) को नहीं टिकने दिया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पिछले मैचों में भी अश्विन के सामने संघर्ष करता हुआ नजर आया था। उन्होंने जवाबी हमला करने की रणनीति अपनाई लेकिन अश्विन की गेंद उनकाे गच्चा देकर विकेटों में समा गई। पिच से टर्न और उछाल मिल रही थी और ऐसे में अश्विन ने जैक क्रॉली (0) के लिए लेग स्लिप लगाई। उनकी गेंद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग स्लिप में खड़े सरफराज खान के सुरक्षित हाथों में चली गई।
अश्विन ने ओली पोप (19) के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज ने उनकी सीधी गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में स्क्वायर लेग पर कैच दिया। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो (31 गेंद पर 39 रन) ने रूट के साथ मिलकर आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने अश्विन पर तीन छक्के भी लगाए लेकिन कुलदीप ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करके उनकी पारी लंबी नहीं खिंचने दी। इस बीच उनकी पहली स्लिप में खड़े शुभमन गिल से नोक झोंक भी हुई।
(एजेंसी)
Ashwin wreaked havoc on england in ind vs eng ind vs eng 5th test day 3 in dharamshala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026: सुपर-8 का समीकरण हो रहा रोचक, एक ही साथ बाहर हुई ये तीन टीमें, इन देशों ने किया क्वालीफाई
Feb 17, 2026 | 04:48 PM10 करोड़ कमाने वाले NRI भी क्यों नहीं लौटते भारत? इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
Feb 17, 2026 | 04:46 PMकर्जमाफी के लिए आगे आएं बकायेदार किसान, बैंक प्रशासन का दस्तावेज जमा करने का आह्वान
Feb 17, 2026 | 04:44 PMएकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामला: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए कुणाल कामरा, अब 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Feb 17, 2026 | 04:43 PMइंडियन रेसिंग फेस्टिवल: गोवा एसेस की ऐतिहासिक जीत, फॅबिएन बनीं रेस जीतने वाली दूसरी महिला ड्राइवर
Feb 17, 2026 | 04:42 PMराफेल से स्कॉर्पीन तक: मोदी और मैक्रों की मीटिंग में तय होगा भारत की सैन्य ताकत का भविष्य
Feb 17, 2026 | 04:40 PMAI का असली इम्तिहान अब शुरू, हाइप नहीं, जनता को सीधा फायदा देने पर सरकार का फोकस
Feb 17, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














