-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Ashes 2021 22 Scott Boland Test Debut England Make 4 Changes
एशेज टेस्ट : स्कॉट बोलैंड करेंगे टेस्ट पदार्पण, इंग्लैंड ने किये 4 बदलाव
- Written By: काजल चोपड़े
आस्ट्रेलिया अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और एमसीजी में जीत से वह एशेज अपने नाम कर देगा।

मेलबर्न, आस्ट्रेलिया (Australia) रविवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट मैच (3rd Ashes Test Match) में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका देगा जबकि इंग्लैंड (England) ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर होने वाले मैच के लिये अपनी टीम में चार बदलाव किये हैं। बोलैंड को इस सप्ताह के शुरू में टीम में लिया गया था तथा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और माइकल नेसर के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से उन्हें मौका मिल रहा है।
जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं, जिसका मतलब है कि कप्तान पैट कमिन्स और बोलैंड आस्ट्रेलियाई एकादश में शामिल दो नये खिलाड़ी हैं। कमिन्स कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने के कारण एडीलेड में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाये थे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी जबकि नेसर को पदार्पण का मौका मिला था। कमिन्स अब फिर से टीम की अगुवाई करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
कमिन्स ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘झॉय और नेसर एडीलेड टेस्ट के बाद मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं और इसलिए हमने स्कॉटी को टीम में शामिल करने का निर्णय किया।” आस्ट्रेलिया अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और एमसीजी में जीत से वह एशेज अपने नाम कर देगा। आस्ट्रेलिया ने इसके लिये कमर कस ली है जबकि इंग्लैंड वापसी करने के लिये बेताब है।
इंग्लैंड ने श्रृंखला को जीवंत बनाये रखने के उद्देश्य से अपनी टीम में चार बदलाव भी किये हैं। उसने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स, तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली पोप और क्रिस वोक्स को टीम में नहीं रखा है।
तेज गेंदबाज मार्क वुड और स्पिनर जैक लीच अंतिम एकादश में वापसी करेंगे, जबकि जाक क्रॉली और जोनाथन बेयरस्टो इस श्रृंखला में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पुष्टि की है कि बेयरस्टो के टीम में शामिल होने पर भी जोस बटलर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे। बटलर को विश्वास है कि उनकी टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से श्रृंखला में वापसी करने में सफल रहेगी।
बटलर ने कहा, ‘‘हम यहां निश्चित तौर पर केवल मैच में भाग लेने और 70,000 दर्शकों को आस्ट्रेलिया की एक और जीत का जश्न मनाने का मौका देने के लिये नहीं आये हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें वापसी करनी होगी। हम श्रृंखला जीतना चाहते हैं। हम यह टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं।” टीम इस प्रकार हैं :
आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिन्स (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), हसीब हमीद, जाक क्रॉली, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन। (एजेंसी)
Ashes 2021 22 scott boland test debut england make 4 changes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














