तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने किया बड़ा ऐलान, जल्द साथ नजर आएंगे कपल!

Sania Mirza-Shoaib Malik
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और उनके पति पाकिस्तान के स्टार आलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के रिश्ते में खटास आने की खबरे लगातार सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह तक दावा कर दिया गया है कि, इन दोनों ने तलाक (Sania Mirza and Shoaib Malik Divorce) भी ले लिया है। यह दोनों कई समय से अलग भी रह रहे हैं। इसी बीच अब सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। 

दरअसल, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अब जल्द ही साथ में नजर आने वाले हैं। इन दोनों ने ऐलान किया है कि वह टॉक शो लेकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने अपने शो के नाम की भी घोषणा कर दी है। इस नए प्रोग्राम का नाम 'मिर्जा मलिक शो' रखा है। जिसका पोस्टर भी काफी वायरल हो रहा है। यह शो पाकिस्तानी चैनल पर आने वाला है।

ख़बरों की मानें तो शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को धोखा दिया है। उनका नाम पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर के साथ जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, शोएब और आयशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसी वजह से सानिया और शोएब के बीच आधिकारिक तौर पर तलाक भी हो चुका है। हालांकि, इस नए शो के ऐलान के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, अब तलाक का सस्पेंस इसी शो में खत्म होगा। 

ज्ञात हो कि, सानिया मिर्जा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसने खलबली मचा दी थी। इस तस्वीर में वह अपने बेटे इजहान के साथ दिखाई दे रही हैं। लेकिन, उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। उन्होंने में कैप्शन में लिखा, ‘वे क्षण जो मुझे सबसे कठिन दिनों से गुजरते हैं।’ बता दें कि, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हैदराबाद में हुई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com