T20 World Cup में हिस्सा लेने वाले सभी कप्तान हुए एक साथ 'क़ैद', ICC ने Twitter पर तस्वीर किया पोस्ट, जानिए कितने मिलियन डॉलर की होगी इनामी राशि

All the captains participating in the T20 World Cup were 'imprisoned' together, ICC posted a picture on Twitter, know how many million dollars will be the prize money
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 कल, यानी 16 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में क्वालीफायर राउंड में पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया (Sri Lanka vs Namibia) के बीच खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट के उद्घाटन से पहले इसमें हिस्सा ले रहे 16 देशों की टीम के कप्तान कैमरे के एक फ्रेम में कैद हुए। ये मौका था Captains Day का। 

गौरतलब है कि T20 World Cup, 2022 का Super-12 राउंड 22 अक्टूबर से आरंभ होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ Super-4 की पहली भिड़ंत होगी। और उसके बाद इस विश्व युद्ध का महायुद्ध से 23 अक्टूबर को होगा, जब भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK T20 World Cup, 2022 Melbourne) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उतरेंगे। 

आपको याद दिला दें कि इस वर्ल्ड में जो भी टीम चैंपियन बनेगी उसे 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर पुरस्कार मिलेगा। इस टूर्नामेंट में सभी टीम कुछ न कुछ राशि जीतेगी। कुल मिलाकर 5.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि बांटी जाएगी। 

गौरतलब है कि इस मेगा इवेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। जिसमें रनर-अप टीम को 800,000 डॉलर और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 400,000 डॉलर मिलेंगे।

आपको याद दिला दें कि ICC T20 World Cup, 2022 के Super-12 राउंड में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम खेलेंगी

Navbharat Live
navbharatlive.com