-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- After The Test Series Team India Also Lost The First Match Of Odi South Africa Won The Match By 31 Runs
टेस्ट सीरिज के बाद वनडे सीरिज का पहला मैच भी हारी टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन से जीता मुकाबला
- Written By: किर्तेश ढोबले

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका): रेसी वान डेर डुसेन (Resie Van der Dussen) और कप्तान तेंबा बावुमा ( Captain Temba Bavuma) के विपरीत अंदाज में जड़े शतक और दोनों के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने बुधवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत (Team India) को 31 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
वान डेर डुसेन (96 गेंद में नाबाद 129, नौ चौके, चार छक्के) और बावुमा (143 गेंद में 110 रन, आठ चौके) के बीच चौथे विकेट की 204 रन की साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 296 रन बनाए। भारतीय टीम इसके जवाब में शिखर धवन (79), विराट कोहली (51) और शारदुल ठाकुर (नाबाद 50) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 265 रन ही बना सकी।
धवन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन भी जोड़े। ये दोनों जब तक क्रीज पर थे तब तक भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन इन दोनों के जल्दी जल्दी आउट होने के बाद शारदुल ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। शारदुल ने जसप्रीत बुमराह (नाबाद 14) के साथ 51 रन की अटूट साझेदारी करके हार के अंतर को कम किया।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
That's that from the 1st ODI. South Africa win by 31 runs. Scorecard – https://t.co/PJ4gV8SFQb #SAvIND pic.twitter.com/NrRNxZgMNK — BCCI (@BCCI) January 19, 2022
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एंडिले फेहलुकवायो ने 26, तबरेज शम्सी ने 52 और लुंगी एनगिडी ने 64 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। केशव महाराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने कप्तान लोकेश राहुल (12) का विकेट जल्द गंवा दिया जो गेंदबाजी का आगाज करने वाले कामचलाऊ स्पिनर ऐडन मार्कराम की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे।
धवन शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे। उन्होंने मार्को जेनसन को निशाने पर रखा और उनके पहले चार ओवर में पांच चौके मारे। कोहली ने मार्कराम पर चौके के साथ खाता खोला और नौवें ओवर में भारत के रनों का अर्धशतक पूरा किया। धवन ने बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 51 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। धवन और कोहली ने 25वें ओवर में टीम का स्कोर 137 रन तक पहुंचाया।
धवन 26वें ओवर में केशव महाराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। बायें हाथ के इस स्पिनर की आफ साइड में पिच हुई गेंद काफी अधिक स्पिन हुई और धवन को छकाते हुए विकेटों में समा गई। धवन ने 84 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके मारे। कोहली ने महाराज की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में शम्सी की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में बावुमा को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 63 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।
पंत और अय्यर ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। पंत छह रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब शम्सी की गेंद पर शॉर्ट कवर पर बावुमा ने उनका कैच टपका दिया। अय्यर हालांकि एनगिडी की उछाल लेती गेंद पर डिकॉक को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 17 रन बनाए। एक गेंद बाद पंत भी फेहलुकवायो की गेंद पर स्टंप हो गए जिससे भारत का स्कोर पांच विकेट पर 182 रन हो गया। पंत ने 16 रन बनाए।वेंकटेश अय्यर (02) भी एनगिडी की उछाल लेती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वान डेर डुसेन को कैच दे बैठे। फेहलुकवायो ने रविचंद्रन अश्विन (07) को बोल्ड किया। भारत के 200 रन 39वें ओवर में पूरे हुए।
भारत को अंतिम 10 ओवर में 94 रन की दरकार थी और टीम के लिए यह लक्ष्य पहाड़ जैसा साबित हुआ। शारदुल ने मैच की अंतिम गेंद पर एक रन के साथ अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 43 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा। इससे पहले धीमी शुरुआत के बाद वान डेर डुसेन और बावुमा ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करके टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज बुमराह रहे जिन्होंने 48 रन देकर दो विकेट चटकाए। अश्विन ने 53 रन देकर एक विकेट चटकाया। बोलैंड पार्क की धीमी पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।बुमराह ने पांचवें ओवर में आउटस्विंगर पर सलामी बल्लेबाज यानेमन मलान (06) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। भारतीय गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश लगाए रखा जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में एक विकेट पर 39 रन बनाए।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद पहला मैच खेल रहे क्विंटन डिकॉक (41 गेंद में 27 रन) और बावुमा को रन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा था। डिकॉक जून 2017 के बाद पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे अश्विन की सीधी गेंद को कट करने की कोशिश में बोल्ड हो गए। वेंकटेश अय्यर ने सटीक निशाने पर मार्कराम (04) को रन आउट करके दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया।
डुसेन और बावुमा ने इसके बाद पारी को संवारा। दोनों ने नियमित अंतराल पर बाउंड्री लगाई। वान डेर डुसेन ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने युजवेंद्र चहल पर रिवर्स स्वीप से चौका जड़कर खाता खोला और फिर स्वीप से इस लेग स्पिनर पर दो और चौके जड़े।वान डेर डुसेन ने शारदुल ठाकुर की फ्री हिट पर पारी का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में कुल नौ चौके और चार छक्के लगाए।
बावुमा ने 45वें ओवर जबकि वान डेर डुसेन ने 48वें ओवर में शतक जड़ा। दोनों ही बल्लेबाजों का यह दूसरा शतक है। शारदुल के पारी के अंतिम ओवर में 17 रन बने जिससे मेजबान टीम 300 रन के स्कोर के करीब पहुंची। शारदुल सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 72 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। भारत ने वेंकटेश के रूप में छठे गेंदबाजी विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया।
After the test series team india also lost the first match of odi south africa won the match by 31 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 01:28 PMमध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














