-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- After Playing A Century Against Mi Shubman Gill Opened The Secret Told How Suddenly He Became Such A Dreaded Batsman
MI के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने खोला ‘राज’, बताया अचानक कैसे बने इतने खूंखार बल्लेबाज
- Written By: काजल चोपड़े

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल (IPL 2023) के इस सीजन में तीन बार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। शुभमन गिल पिछले साल के मुकाबले इस अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे है। पिछले साल वह इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक के आसपास आकर चूक रहे थे। इसके बाद वह काफी निराश हो गए। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में शुभमन (Shubman Gill) ने शतकीय पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया। इसके बाद शुभमन गिल लगातार अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं।
गुजरात टाइटंस (GT) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 224 रनों का लक्ष्य दिया। इस बड़े स्कोर में शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारी काफी अहम रही। गुजरात द्वारा दिए गए लक्ष्य को मुंबई (MI) की टीम हासिल नहीं कर पाई। रोहित शर्मा एंड कंपनी 171 रनों पर ही सिमट गई।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
इस मैच के बाद सभी लोग शुभमन की बल्लेबाजी की तारीफ कर रहे हैं। गिल ने आईपीएल के इस सीजन में 156 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पिछले सीजन उनका स्ट्राइक रेट 132 तो उससे पहले 119 था। आईपीएल के इस सीजन में शुभमन काफी अलग अंदाज़ में दिखाई दिए। हालांकि, उनमें ऐसा बदलाव कैसा आया, इस बारे में खुद खिलाड़ी ने बताया है।
Shubman Gill is at the forefront of the Orange Cap race.?♂️???
.
.
.#ShubmanGill #fafduplessis #viratkohli #YashasviJaiswal #devonconway #OrangeCap #gujarattitans #cricket #tataipl #GTvsMI #ipl2023 #ipl2023updates #tataipl2023 #tataipl #matchday #lovecricket #cricketupdates pic.twitter.com/a01T5jnyrO — Khan Dada (@khandada92786) May 26, 2023
मैच ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद गिल (Shubman Gill) ने कहा, ‘पिछले वेस्टइंडीज दौरे से मुझे लगता है कि मैंने गियर बदलना शुरू किया। मैं पिछले आईपीएल से पहले चोटिल हो गया था लेकिन मैं अपने खेल पर काम करता रहा। मैंने कुछ एरिया पर काम किया है और टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज से पहले तकनीकी बदलाव किए हैं।’
शुभमन गिल ने आईपीएल 2018 में डेब्यू किया था। 2018 से 2022 के बीच गिल ने 47 छक्के लगाए थे। लेकिन, आईपीएल के इस सीजन में ही उनके बल्ले से 33 छक्के निकले। एक सीजन में इससे पहले उन्होंने सबसे ज्यादा 12 छक्के 2021 में केकेआर के लिए लगाए थे।
After playing a century against mi shubman gill opened the secret told how suddenly he became such a dreaded batsman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














