ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं उर्वशी रौतला, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने अपने दिल को फॉलो किया...'

, urvashi rautela t20 world cup, urvashi rautela rishabh pant, urvashi rautela latest photo, urvashi rautela in australia, t20 world cup australia, rishabh pant in australia,
actress urvashi-rautela-reached-australia-ahead-of-t20-world-cup-fans-connecting-it-with-rishabh-pant
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। उर्वशी ने बिना ऋषभ का नाम लिए एक बयान दिया था। इसके बाद दोनों के बीच कोल्ड वॉर चला। इसके बाद यह वॉर शांत हो गया। लेकिन, इसके बाद उर्वशी एशिया कप देखने पहुंच गई। उर्वशी को वहां देखने के बाद एक बार फिर इन दोनों को लेकर चर्चा होने लगी। लेकिन, अब उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। 

हाल ही में उर्वशी (Urvashi Rautela) ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्वशी फ्लाइट में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'मैंने अपने दिल को फॉलो किया और यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया। 'उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि इस बीच, 'ऑस्ट्रेलिया में और इसलिए रोमांच शुरू होता है।'

अब सोशल मीडिया पर उर्वशी (Urvashi Rautela)  की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।  कई लोग उर्वशी के जाने को ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं। ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। एक यूजर ने उनके तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'हमारे पास अभी भी कुछ हफ्ते हैं, क्या हम वर्ल्ड कप को कहीं और शिफ्ट कर सकते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'दीदी ने छोटू भैया का पीछा नहीं छोड़ा।' 

बता दें कि, इससे पहले उर्वशी ने 4 तारीख को एक वीडियो शेयर किया था। उसी दिन ऋषभ पंत का जन्मदिन था। उस वीडियो में वह फ्लाइंग किस दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा था। 

Navbharat Live
navbharatlive.com