रोहित शर्मा ने शेन वॉर्न ने निधन पर दी श्रद्धांजलि, बोले-क्रिकेट के दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति; देखें वीडियो

Rohit Sharma
रोहित शर्मा (Photo Credits-BCCI)
Updated on

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के लिए शुक्रवार का दिन बुरी खबर लेकर सामने आया। विश्व के महान लेग स्पिनर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन हो गया। उन्होंने सिर्फ 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने निधन उनके थाईलैंड स्थित विला में हुआ जहां वह पिछले कुछ समय से रह रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस महान खिलाड़ी को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma on Shane Warne) ने भी श्रद्धांजलि दी। 

ज्ञात हो कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह क्रिकेट की दुनिया के लिए बहुत-बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दिखा हुआ। शर्मा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया के लिए उनका योगदान कितना था। वह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा थे और उन्होंने गेंद से चमत्कार किए हैं। उनके परिवार, उनके तीन बच्चे और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

गौर हो कि दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत दुखी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले 708 टेस्ट विकेट लेने वाले महान स्पिनर के इस तरह दुनिया छोड़ने से किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। फैंस से लेकर क्रिकेट टीम में उनके साथी और विरोध खिलाड़ियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com