पाकिस्तान क्रिकेटर के बेटे ने पिता को 0 रन पर वापस भेजा पवेलियन, वीडियो हो रहा वायरल

abdul-razzaqs-son-ali-razzaq-dismisses-his-fatheron zero run-in-the-msl-pakistan-watch-video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: मेगा स्टार टी 10 लीग (Mega Stars League) इस समय पाकिस्तान में खेला जा रहा है। इसमें पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक, मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे प्लेयर्स खेल रहे हैं। एक मुकाबले में रज्जाक (Abdul Razzaq) को उनके ही बेटे और तेज गेंदबाज अली रज्जाक (Ali Razzaq) ने आउट किया, जो इस समय चर्चा का विषय बन गया है। 

दरअसल रज्जाक इस मुकाबले में बिना खाता खोले ही अपने बेटे के हाथों आउट हो गए। इस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो काफी पसंद भी किया जा रहा है। मालूम हो कि अब्दुल रज्जाक की गिनती पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। वे इंटरनेशनल लेवल पर काफी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। भारत के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

https://twitter.com/greenshirts17/status/1606257378797690881

टी10 लीग के एक मुकाबले पेशावर पठांस का मुकाबला कराची नाइट्स से हो रहा था। तब अब्दुल रज्जाक पेशावर की ओर से खेल रहे थे। उस समय टीम को 10 ओवर में 113 रनों का लक्ष्य मिला था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली रज्जाक ने पारी की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। अब्दुल रज्जाक इस पर शॉट मारने गए, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई। हालांकि अली रज्जाक की टीम मैच जीत नहीं पाई थी। 

इस मुकाबले में कराची नाइट्स ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन बनाए। अली रज्जाक ने बल्ले से भी जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 गेंद पर 293 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए थे, जिसमें चौका और 5 छक्का शामिल है। टीम से खेल रहे शाहिद अफरीदी 7 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। जिसके जवाब में पेशावर ने लक्ष्य को 3 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर हासिल कर लिया।