-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Will Kamala Harris Become America First Woman President
क्या कमला हैरिस बन पाएगी अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति, भारतीय-अमेरिकी किसके साथ?
- Written By: किर्तेश ढोबले
अमेरिका के 14 उप-राष्ट्रपति बाद में राष्ट्रपति बने, जिनमें से 7 तो पिछली शताब्दी में ही बने, लेकिन पिछले तीन दशक में कोई यह कारनामा नहीं कर सका है। जॉर्ज एचडब्लू बुश के बाद से कोई उप-राष्ट्रपति राष्ट्रपति नहीं बन सका है। जिस तेजी से कमला को डेमोक्रेटिक पार्टी में समर्थन मिल रहा है उससे यह अनुमान प्रबल होता जा रहा है कि वह ही राष्ट्रपति प्रत्याशी होंगीं।

(डिजाइन फोटो)
अंडरग्रेजुएट डिग्री के लिए जब श्यामला ने दिल्ली में होम साइंस विषय का चयन किया था। तो सबने उनका मजाक बनाया था- होम साइंस की डिग्री लेकर कोई क्या करता है? लेकिन श्यामला ने सबको गलत साबित किया, उन्होंने इसी डिग्री के बल पर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के लिए स्कॉलरशिप हासिल की और मात्र 19 वर्ष की आयु में अकेली अमेरिका पहुंचीं ताकि बायोकेमिस्ट्री व एंड्रोक्रिनोलोजी का अध्ययन कर सकें। वह अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन में उस समय शामिल हुई, जब भारतीय प्रवासी ऐसी बातों से दूर भागते थे। श्यामला की यह संवेदनशीलता और दृढ़संकल्प उनकी दोनों बेटियों कमला व माया में भी आयी है।
अब कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनने की कगार पर हैं; क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति जो वाइडेन ने खुद को आगामी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से अलग कर लिया है और अपनी जगह कमला हैरिस के नाम का प्रस्ताव रखा है। हैरिस ने कहा है कि वह अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन ‘हासिल करने व जीतने’ का इरादा रखती हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और कुछ दूसरे डेमोक्रेट्स ने उम्मीद के विपरीत कमला की दावेदारी का विरोध किया है। ऐसे में सवाल है कि क्या कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने में सफल हो जायेंगी? अमेरिका के अब तक के 46 राष्ट्रपतियों में से कोई भी महिला नहीं है। हिलेरी क्लिंटन ने 2016 में राष्ट्रपति बनने के लिए कड़ा संघर्ष अवश्य किया था, लेकिन वह डोनाल्ड ट्रम्प से हार गई थीं।
भारतीय-अमेरिकी किसके साथ
अमेरिका की राजनीति में भारतीय अमेरिकन मजबूत सियासी फ़ोर्स हैं, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही ट्रम्प ने जेडी वेंस को अपना उप- राष्ट्रपति पद के लिए रनिंग मेट घोषित किया तो उषा वेंस की प्रोफाइल में जबरदस्त वृद्धि हो गई, उषा जेडी वेंस की पत्नी हैं। उनका संबंध भारत के आंध्रप्रदेश से है यानी वह भारतीय मूल की हैं और हिंदू धर्म का पालन करती हैं। इसलिए अमेरिका में भारतीय मूल के अधिकांश मतदाता उत्साहित हो गए थे कि उनकी अपनी अमेरिका की सेकंड लेडी होंगी। लेकिन अब जब कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने की संभावना है, तो भारतीय मूल के अमेरिकी असमंजस में पड़ गए हैं कि वे संभावित सेकंड लेडी उषा का समर्थन करें या संभावित राष्ट्रपति कमला का।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
इरादों की पक्की हैं
जाहिर है कि हर भारतीय व्हाइट हाउस में कमला को ही देखना चाहेगा। इसलिए अनुमान यह है कि बदली परिस्थिति में भारतीय मूल के अधिकांश अमेरिकी मतदाताओं का झुकाव कमला की डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर होगा। कमला कोई जीनियस नहीं हैं, लेकिन इरादों की पुख्तगी व मानवीय मूल्य उन्होंने विरासत में अपनी मां से पाए हैं। इसलिए वह परम्परागत उप राष्ट्रपति की बजाय अति सक्रिय उप-राष्ट्रपति रहीं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वह लोटस से पोटस बन सकेंगी यानी उप-राष्ट्रपति से राष्ट्रपति बन सकेंगी? गौरतलब है कि लोटस कमल को कहते हैं और ‘पोट- अस’ अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए संक्षिप्तीकरण है।
अमेरिका के 14 उप-राष्ट्रपति बाद में राष्ट्रपति बने, जिनमें से 7 तो पिछली शताब्दी में ही बने, लेकिन पिछले तीन दशक में कोई यह कारनामा नहीं कर सका है। जॉर्ज एचडब्लू बुश (उप-राष्ट्रपति 1981-89 व राष्ट्रपति 1989-93) के बाद से कोई उप-राष्ट्रपति राष्ट्रपति नहीं बन सका है। जिस तेजी से कमला को डेमोक्रेटिक पार्टी में समर्थन मिल रहा है उससे यह अनुमान प्रबल होता जा रहा है कि वह ही राष्ट्रपति प्रत्याशी होंगीं। शायद यही कारण है कि ट्रम्प व अन्य दक्षिणपंथियों ने कमला का विरोध आरंभ कर दिया है।
कमला की उम्मीदवारी को लेकर अब दक्षिणपंथियों ने ‘जन्म’ विवाद को हवा देनी शुरू कर दी है कि अपने ‘विदेशी’ पैरेंट्स के कारण क्या वह उच्च पद हासिल करने के योग्य हैं? कमला ओकलैंड, कैलिफोर्निया में 1964 में पैदा हुई थीं: बहस यह है कि वह राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं हैं क्योंकि वह ‘नेचुरल बोर्न सिटीजन’ नहीं हैं बल्कि ‘एंकर’ हैं यानी विदेशी पैरेंट्स के घर जन्मा बच्चा। अमेरिकी संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति बनने के लिए व्यक्ति की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, वह कम से कम 14 वर्ष से अमेरिका में रह रहा हो और जन्म से अमेरिका का नागरिक हो। कमला इस पैमाने पर खरी उतरती हैं और अगर ट्रम्प को हराती हैं तो पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी। लेख डॉ. अनिता राठौर द्वारा
Will kamala harris become america first woman president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














