-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Us President Donald Trump Posts Ai Generated Photo Of Himself Dressed As Pope
निशानेबाज: पोप की मुद्रा, पोशाक और ताज, ट्रंप की नौटंकी का नया अंदाज
- Written By: दीपिका पाल
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी एआई जनरेटेड फोटो पोस्ट की है जिसमें वे कैथोलिक इसाइयों के धर्मगुरू पोप का परिधान पहने हैं।उनके गले में क्रास लटका है और अपने दाहिने हाथ की तर्जनी से पोप बनने की ओर इशारा किया।

ट्रंप की नौटंकी का नया अंदाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की सनक का जवाब नहीं! उन्होंने अपनी एआई जनरेटेड फोटो पोस्ट की है जिसमें वे कैथोलिक इसाइयों के धर्मगुरू पोप का परिधान पहने हैं।उनके गले में क्रास लटका है और अपने दाहिने हाथ की तर्जनी से पोप का पारंपरिक इशारा भी कर रहे हैं.’ हमने कहा, ‘व्यक्ति की अतृप्त आत्मा उसे ऐसी हरकत करने के लिए प्रेरित करती है।ट्रंप को लगा कि वह सिर्फ यूएस के प्रेसीडेंट हैं।
सारी दुनिया के कैथोलिक ईसाई उन्हें अपना सर्वोच्च मुखिया मानें इसलिए उन्होंने बहुरूपिए जैसी हरकत की है।बहुरूपिया को मराठी में सोंगाड्या कहते हैं।यह ट्रंप की नौटंकीबाजी है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका के किसी राष्ट्रपति ने ऐसी हरकत नहीं की।वहां सिर्फ जॉन एफ केनेडी कैथोलिक थे जबकि अन्य राष्ट्रपति प्रोटेस्टेंट रहे हैं।प्रोटेस्टेंट वह होते हैं जिन्होंने पोप की राजसत्ता मानने का विरोध किया था।ब्रिटिश राजघराना प्रोटेस्टेंट है जिसने चर्च आफ इंग्लैंड के राजसत्ता पर प्रभाव-दबाव को चुनौती दी थी।कहीं ट्रंप की वेशभूषा में अपनी तस्वीर जारी कर ट्रंप खुद को दुनिया का मालिक या ईश्वर का दूत बताना तो नहीं चाहते?’
हमने कहा, ‘ट्रंप की यह हरकत अनुचित है।लोग इसकी आलोचना करते हुए ट्रंप पर पोप फ्रांसिस की मृत्यु का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रहे हैं।अभी नए पोप का चुनाव होना बाकी है।कहीं ट्रंप इसके लिए अपनी उम्मीदवारी तो पेश नहीं कर रहे हैं?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, पोप अविवाहित रहते हैं जबकि ट्रंप अय्याश रहे हैं।एक मॉडल ने उनसे मुआवजा वसूल करने के लिए केस दायर कर रखा है।उनका अपना परिवार भी है।ट्रंप की तीसरी पत्नी मेलानिया हैं।ट्रंप की बेटी का नाम इवांका है और जैरेड कुशनर उनके दामाद है।’
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
US Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
Mojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘ट्रंप के मित्र व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुद की तुलना गौतम बुद्ध से कर डाली है।ट्रंप और मस्क चाहें तो खुद को नॉन बायोलाजिकल या ईश्वरीय अवतार भी बता सकते हैं।इसकी प्रेरणा लेने के लिए वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व महान अभिनेता एनटी रामाराव की पौराणिक फिल्में देख सकते हैं जिनमें वह राम, कृष्ण, विष्णु भगवान की भूमिका बखूबी निभाया करते थे।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Us president donald trump posts ai generated photo of himself dressed as pope
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














