आज ही के दिन मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का हुई थी स्थापना दिवस, यहां पढ़ें 21 जनवरी का इतिहास

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो चुके हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत 21 जनवरी 1972 को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग-अलग राज्यों का दर्जा दिया गया था।
आज ही के दिन जनगणना के लिए सूची बनाने का काम हुआ था शुरु
21 जनवरी का इतिहास (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: 21 जनवरी की तारीख इतिहास में कई घटनाओं के साथ दर्ज है। यह दिन भारत के संघीय इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ था। पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो चुके हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत 21 जनवरी 1972 को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग-अलग राज्यों का दर्जा दिया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी। पार्टी के नेता रैम्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने।

1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन।

1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के टोक्यो में निधन।

1950 : तपेदिक से तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु।

1958 : कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया।

1961 : क्वीन एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नयी दिल्ली पहुंचे।

1963 : हिंदी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।

1972 - मणिपुर और त्रिपुरा राज्य की स्थापना।

1976 : फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की। इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई।

1983 : प्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन।

1996 - स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित।

1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत।

2008 : भारत ने इजराइल के एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत।

2023: जम्मू के बाहरी हिस्से के एक व्यस्त इलाके में हुए दो विस्फोट में नौ लोग घायल।

2024: रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के एक बाजार में मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com