-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- The Opposition Is Showing Loud Noise Is Not Tolerated In The Temple Of Democracy
विपक्ष दिखा रहा है जोर, लोकतंत्र के मंदिर में बर्दाश्त नहीं है शोर
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान शायद ही किसी नेता की संसद के प्रति गहन आस्था होगी. जब वे 2014 में पहली बार संसद के लिए निर्वाचित हुए तो उन्होंने संसद भवन की चौखट पर माथा टेक कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की. यह दृश्य अभिभूत कर देनेवाला था क्योंकि इसके पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने संसद के प्रति इतना सम्मान नहीं दर्शाया था. इसके अलावा मोदी ने संसद को लोकतंत्र का मंदिर भी कहा था. अब आप हमें यह बताइए कि संसद रूपी मंदिर में बिना किसी चर्चा के सिर्फ 4 मिनट में बिल कैसे पास हो जाते हैं? कृषि कानूनों की वापसी इसी प्रकार हुई. इसके पहले जासूसी से संबंधित पेगासस मामले में भी सरकार ने संसद में चर्चा नहीं होने दी थी.’’
हमने कहा, ‘‘आपको इतना समझना चाहिए कि मंदिर में सिर्फ प्रार्थना और आरती की जाती है. जिन्हें चर्चा या बहस करनी है वे बाहर जाकर कर सकते हैं, अंदर नहीं! मंदिर सिर्फ भक्तजनों के लिए होता है, शोर गुल मचाने वाले श्रद्धाहीनों के लिए नहीं! प्रधान मंत्री मानते हैं कि लोकतंत्र के मंदिर में सिर्फ वही होना चाहिए जो मन की बात के अनुकूल हो. जब बीजेपी का शानदार बैंड बज रहा है तो विपक्ष बेवक्त की शहनाई क्यों बजाना चाहता है? जिन 12 राज्यसभा सदस्यों को मानसून सत्र में किए गए हंगामे के कारण शीत सत्र में निलंबित किया गया उनसे सभापति वेंकैया नायडू ने कहा है कि वे अपनी करनी पर पश्चाताप व्यक्त करें माफी मांगे तो उनका निलंबन रद्द करने पर विचार किया जा सकता है.
पड़ोसी ने कहा, सभापति को संसदरूपी मंदिर का प्रमुख पुजारी मानना चाहिए. यदि वे कहते हैं कि पाप के लिए पश्चाताप करो तो उनकी बात मानने में हर्ज ही क्या है? अब यह बताइए कि लोकतंत्र के मंदिर रूपी संसद में प्रधान मंत्री मोदी इतना कम क्यों आते हैं? 2014 से 2019 तक उन्होंने सिर्फ 22 बार संसद को संबोधित किया जबकि अटल बिहारी वाजपेयी ने पीएम रहते 77 बार संसद में भाषण दिया था.’’ हमने कहा, ‘‘मोदी दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मन की बात कहकर कोटा पूरा कर लेते हैं. इतना काफी है.’’
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
The opposition is showing loud noise is not tolerated in the temple of democracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














