-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- The Marriage Of Prince Salim And Mehrunnisa Took Place On This Day 25th May
आज ही के दिन 25 मई हुआ था शहजादे सलीम और मेहरून्निसा का निकाह
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली : मुगल सल्तनत की कई कहानियां मशहूर हुई हैं, जिनमें सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी से इस पीढ़ी के शायद सबसे ज्यादा लोग वाकिफ हैं। हालांकि, यह कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था।
मुगलों के सबसे चर्चित सम्राटों में शुमार जहांगीर को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। इतिहास में इस बात का जिक्र है कि मुगल बादशाह अकबर के यहां बड़ी मन्नतों के बाद सलीम के रूप में पहली संतान हुई। पार्वती शर्मा द्वारा जहाँगीर पर लिखी एक किताब ‘एन इंटिमेट पोर्ट्रेट ऑफ़ अ ग्रेट मुग़ल : जहाँगीर’ के अनुसार अकबर के पास दुनिया की हर चीज मौजूद थी बस, उनके औलाद नहीं थी। वह औलाद की आस लेकर सलीम चिश्ती के पास जाने लगे और एक दिन उनसे पूछा कि उनके कितने बेटे होंगे। सलीम चिश्ती ने कहा, ‘‘ख़ुदा तुमको तीन बेटे देगा।” कुछ अर्से बाद पैदा हुए बेटे का नाम अकबर ने सलीम चिश्ती के नाम पर सलीम ही रखा।
सलीम चिश्ती और जहांगीर के बारे में किताब में एक दिलचस्प घटना का जिक्र है। किताब के अनुसार एक बार सलीम चिश्ती ने कहा था कि जब शहज़ादा सलीम किसी चीज़ को पहली बार याद कर, उसे दोहराएंगे, उसी दिन सलीम चिश्ती इस दुनिया से कूच कर जाएंगे। एक दिन नन्हे सलीम ने किसी की कही हुई दो पंक्तियाँ दोहरा दीं और शेख़ सलीम चिश्ती की तबियत ख़राब होने लगी और कुछ वक्त के बाद उनका इंतकाल हो गया। अन्य मुगल बादशाहों के इसी तरह के कई किस्से इतिहास में भरे पड़े हैं। देश दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Next Film: क्या ‘अल्फा’ के बाद बदलने जा रही हैं आलिया भट्ट की इमेज? नई हॉरर थ्रिलर का किया ऐलान
भोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
उत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।
1877 : यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया। स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।
1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान के लिए लाखों डॉलर की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
1963 : अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया।
1985 : बांग्लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत।
1991 : इजराइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।
1998 : यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए।
2003 : चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता।
2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतरा।
2011 : द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया। 2013 : जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया। 2021 : माली के पूर्व सैन्य शासक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बर्खास्त किया। 2021 : मलेशिया के कुआलालंपुर में एक सुरंग के भीतर दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच हुई टक्कर में 200 से ज्यादा लोग घायल। 2022 : ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी की भारतीय मूल की राजनेता, पार्षद मोहिंदर के मिधा को पश्चिम लंदन में ईलिंग काउंसिल की मेयर चुना गया। वह दलित समुदाय से संबंधित स्थानीय लंदन परिषद की पहली महिला मेयर बनीं। 2022 : रूस के हमले के चलते यूक्रेन के मारियुपोल में एक अपार्टमेंट की खंडहर बन चुकी इमारत के भूतल में मलबे से करीब 200 शव मिले।
(ऐजेंसी)
The marriage of prince salim and mehrunnisa took place on this day 25th may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Next Film: क्या ‘अल्फा’ के बाद बदलने जा रही हैं आलिया भट्ट की इमेज? नई हॉरर थ्रिलर का किया ऐलान
Jul 14, 2026 | 04:03 PMभोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा
Jul 14, 2026 | 04:02 PMअतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
Jul 14, 2026 | 03:58 PMउत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 03:50 PMसंभाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1,239 ऑटो रिक्शाओं पर की कार्रवाई, 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
Jul 14, 2026 | 03:49 PMबारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
Jul 14, 2026 | 03:46 PMजेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
Jul 14, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM










