- Hindi News »
- Special Coverage »
- Suresh Gopi Told Amit Shah I Want To Act In Around 22 Films
सुरेश गोपी के लिए एक्टिंग ही सबकुछ, छोड़ना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री पद
अभिनेता से नेता बने केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व पर्यटन राज्यमंत्री सुरेश से अपील की है कि मेरा मंत्री पद वापस ले लिया जाए क्योंकि फिल्म मेरा पैशन है, अभिनव मेरा जुनून है। एक्टिंग के बिना में मर जाऊंगा।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, लोग मंत्री बनने के लिए तरसते हैं लेकिन यह सचमुच अजीबोगरीब अभिनेता से नेता बने केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व पर्यटन राज्यमंत्री सुरेश से अपील की है कि मेरा मंत्री पद वापस ले लिया जाए क्योंकि फिल्म मेरा पैशन है, अभिनव मेरा जुनून है। एक्टिंग के बिना में मर जाऊंगा।”
हमने कहा, “नीम के कीड़े को नीम ही मीठी लगती है। केरल की मलयालम फिल्मों में एंग्रीयंगमैन की भूमिका निभानेवाले सुरेश गोपी को राजधानी दिल्ली की हवा रास नहीं आ रही है। उनकी दलील है कि अभी उनके पास 25 सक्रिप्ट और 22 फिल्में हैं, मंत्री पद की जिम्मेदारी की वजह से वह त्रिशूर में अपने मतदाताओं को समय नहीं दे पा रहे हैं।”
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, सुरेश गोपी को समझना चाहिए कि राजनेता रहकर भी एक्टिंग कर सकते हैं। कभी जनता की तकलीफ देखकर मगर के आंसू बहाएं, कभी जोरदार डायलॉगबाजी करते हुए विपक्ष पर बरस पड़ें। कभी एक्शन फिल्मों के समान उछलकूद कर अपनी फुर्ती दिखाएं, मंत्रिमंडल की बैठक में माहौल हल्का फुल्का करने के लिए गाना गाए।
सम्बंधित ख़बरें
पुडुचेरी में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 86% से ज्यादा मतदान, केरल और असम में भी जबरदस्त उत्साह
Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग खत्म; अब 4 मई के नतीजे का इंतजार
अपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा
असम में अमित शाह ने फिर भरी हुंकार, करिमगंज का नाम श्रीभूमि करने का किया वादा, खरगे को सुनाई खरी-खरी
यह भी पढ़ें:-यह कैसी राजनीतिक लड़ाई, पूछते हैं नागरिकता और पढ़ाई
हमने कहा, “राजनीति की फील्ड में कितने ही अभिनेता फेल हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन भी समझ गए थे कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है। गोविंदा सांसद चुने गए तो है राजनीति में हीरो से जीरो बन गए, उधर फिल्मों से भी उखड़ गए। धर्मेद्र और सनी देओल दोनों ही चुने जाने के बाद संसद में जाने से कतराते रहे। अगर सुरेश गोपी का मन राजनीति में नहीं लगता तो सीधे मंत्री पद से इस्तीफा देकर वापस केरल बले जाएं, व्यक्ति को स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए कि उसके लिए क्या अच्छा है।”
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, सुरेश गोपी को एमजी रामचंद्रन, जयललिता, एनटी रामाराव से प्रेरणा लेनी चाहिए जो राजनीति में बेहद सफल हुए थे। हेमा मालिनी और जया बच्चन भी पड़ोसी कुशल सांसद साबित हुई।”
हमने कहा, “फिल्मों में डायरेक्टर मनचाही एक्टिंग करवा लेता है। रटे हुए डायलॉग बोलकर हीरो तालियां पिटवा लेता है। शूटिंग में कई बार रिटेक होने पर शॉट ओके होता है। राजनीति में बगैर तैयारी के लुभावने अंदाज में भाषणबाजी करनी होती है और जनता से झूठे वादे करने पड़ते हैं। अभिनेता बनना आसान है, नेता बनना कठिन !”
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Suresh gopi told amit shah i want to act in around 22 films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर का पद संभालते ही एक्शन मोड में वसुमना पंत, चंद्रपुर में अचानक निरीक्षण से गैस एजेंसियों में मचा हड़कंप
Apr 10, 2026 | 10:57 AMMumbai Metro 3 का बड़ा तोहफा! स्टूडेंट्स और टूरिस्ट्स को मिलेगी किराए में भारी छूट, जानें पास की नई दरें
Apr 10, 2026 | 10:50 AMCIA के साथ मिलकर PM मोदी की हत्या की साजिश! आरोपी ने एजेंसी से मांगा था 22 दिन का वक्त, खुलासे से मचा हड़कंप
Apr 10, 2026 | 10:47 AMनारियल पानी में मिलाकर पिएं ये बीज, 10 मिनट में शरीर की गर्मी होगी गायब; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग!
Apr 10, 2026 | 10:46 AMअब नहीं दिखेगा बच्चों को गलत कंटेंट, Instagram का बड़ा बदलाव, परिवारों की होगी टेंशन खत्म
Apr 10, 2026 | 10:44 AMSambhajinagar में बड़ा हादसा, हसूल तालाब में एक घंटे में चार मौतें, निगरानी व्यवस्था व सुरक्षा पर सवाल
Apr 10, 2026 | 10:38 AMवीडियो क्लिप के जाल में फंसे 39 विधायक! अनिल गोटे का सनसनीखेज दावा, बोले- बड़ी मछलियां बचा रही सरकार
Apr 10, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














