5 अक्टूबर का इतिहास: स्टीव जॉब्स की पुण्यतिथि, जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी

Steve Jobs Death Anniversary: 5 अक्टूबर को एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पुण्यतिथि है। तकनीक की दुनिया में उनके नवाचार और दूरदर्शिता ने कंप्यूटर व मोबाइल फोन के क्षेत्र को नई दिशा दी।
Steve Jobs Biography
स्टीव जॉब्स पुण्यतिथिफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Steve Jobs Life and Legacy: कुछ लोग अपनी उपलब्धियों से इतिहास की दिशा बदल देते हैं। दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं और अपने दृढ़निश्चय तथा नवाचार से अपने उत्पादों के जरिये बाजार को एक नयी दिशा दी। पांच अक्टूबर, 2011 की तारीख स्टीव जॉब्स की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच अक्टूबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1524 : रानी दुर्गावती का जन्म कालिंजर के किले में हुआ।

1676 : ब्रिटिश हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की अनुमति दी। बंबई (अब मुंबई) में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।

1805 : ब्रिटिश शासन के दूसरे गवर्नर जनरल लॉर्ड कार्नवालिस का उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में निधन।

1813 : थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में लगभग 1000 भारतीय सैनिक थे।

Steve Jobs Biography
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 5.2 तीव्रता ने लोगों में फैलाई दहशत; नुकसान की कोई खबर नहीं

1864: कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में लगभग 60 हजार लोगों की मौत हुई।

1975: इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को फिल्म टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।

1989: मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।

Steve Jobs Biography
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर भीषण ड्रोन हमला, एयरस्पेस बंद; आसमान में मंडरा रहे लड़ाकू विमान

2011: एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी।

2021: स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को भौतकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2023: सीरिया के मध्यवर्ती शहर होम्स में सेना के एक 'पासिंग आउट परेड' समारोह के दौरान ड्रोन हमलों में 67 लोगों की मौत, 180 घायल।

2024: यूक्रेन ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com