-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Sing The Praises Of Maharashtra Is Okay But It Is Important To Pay Attention To Issues Of The State
महाराष्ट्र का गौरवगान तो ठीक राज्य के प्रश्नों पर भी ध्यान जरूरी
- Written By: मृणाल पाठक
महाराष्ट्र की छवि देश के गौरवशाली और प्रगतिशील राज्य की रही है। यहां के उद्योगों की वजह से उत्तर भारतीय राज्यों के लोग रोजी-रोजगार के लिए मुंबई आते रहे। लेकिन अब राज्य के प्रश्नों पर भी ध्यान जरूरी है।

(डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र की छवि देश के गौरवशाली और प्रगतिशील राज्य की रही है। यहां के उद्योगों की वजह से उत्तर भारतीय राज्यों के लोग रोजी-रोजगार के लिए मुंबई आते रहे किंतु अब उद्योगों के मामले में तमिलनाडु, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कितने ही उद्योग या तो बंद हो गए अथवा उन्हें अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया।
नागपुर में 18,000 करोड़ के निवेश के साथ सोलर पैनल प्रकल्प आनेवाला था लेकिन राजनीतिक व प्रशासकीय उदासीनता की वजह से यह प्रकल्प राज्य के बाहर चला गया। इसके अलावा विगत वर्षों में 1 लाख 69 हजार करोड़ के निवेश वाला वेदांता फॉक्सकान, रायगड़ में 80,000 करोड़ की लागत से लगनेवाला बल्क ड्रग्ज पार्क, महाराष्ट्र का अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कार्यालय, जहाज निर्माण उद्योग, नागपुर स्थित राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा मंडल, पालघर स्थित सागरीय पुलिस अकादमी गुजरात में चली गई।
एयर इंडिया मुख्यालय और ट्रेडमार्क पेटेंट कार्यालय दिल्ली ले जाए गए। बेरोजगारी की समस्या भी काफी विकट है। मुंबई में विमानतल लोडर के 2216 पदों के लिए 25,000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया और वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस भर्ती में 3,924 पदों के लिए 1।75 लाख महिलाओं ने आवेदन किया।
सम्बंधित ख़बरें
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
राज्य पुलिस दल के 17,471 पदों के लिए 16,88,785 आवेदन आए। महाराष्ट्र में 2 वर्षों से सरकारी कर्मचारियों की मेगा भरती की घोषणा की जा रही है लेकिन प्रत्यक्ष रूप से कुछ नहीं हो रहा। 7,24,000 पद स्वीकृत रहने पर भी केवल 4,78,082 कर्मचारियों के भरोसे काम चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की जनता से अपील, वोटर भाईयों और बहनों वोट जरूर डालना
2025 में इनमें से 16,280 कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। यदि कानून-व्यवस्था की ओर देखें तो अपराध बढ़े हैं। गत माह नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 89 प्रकरण दर्ज हुए। महिलाओं से छेड़छाड़ के 184 मामले दर्ज हुए। जनवरी 2023 से जुलाई 2024 तक 19 महीनों में 80 बालक लापता हो गए।
वेश्यावृत्ति या भीख मंगवानेवाले गिरोह इसके पीछे हो सकते हैं। यह स्थिति बेहद खतरनाक है। अधिकांश कारागृहों में क्षमता से काफी ज्यादा कैदी हैं। इनमें से कुछ अपनी जमानत का इंतजाम न करा पाने की वजह से कैद में पड़े हैं। यदि वित्तीय स्थिति पर गौर करें तो वित्तमंत्री के अनुसार मार्च 2025 के अंत तक महाराष्ट्र पर कर्ज का बोझ 7,82,000 करोड़ रुपए को पार कर जाएगा।
10 वर्ष पूर्व यह कर्ज 2,94,000 करोड़ रुपए था। महाराष्ट्र ही नहीं, सत्ताधीशों ने देश को भी कर्जबाजारी बना डाला। 2014 में केंद्र सरकार पर कुल कर्ज का भार 55 लाख करोड़ रुपए था जो सितंबर 2024 तक बढ़कर 205 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि यदि सरकार इसी रफ्तार से कर्ज लेती चली गई तो देश पर जीडीपी का 100 प्रतिशत कर्ज हो जाएगा। फिलहाल चुनाव के बाद महाराष्ट्र की नई सरकार को देखना है कि इन चुनौतियों से कैसे निपटा जाए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Sing the praises of maharashtra is okay but it is important to pay attention to issues of the state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM











