नवभारत संपादकीय: पंजाब चुनाव में किसका पलड़ा भारी? आप, कांग्रेस और अकाली-बीजेपी की परीक्षा

Punjab Political Battle: पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज है, लेकिन बेरोजगारी, नशा, भ्रष्टाचार और पलायन जैसे मुद्दे अब भी चुनौती बने हुए हैं। जनता को वादों से ज्यादा समाधान देने वाले नेतृत्व की उम्मीद है।
Punjab Elections and Key Challenges
भगवंत मानफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पंजाब में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है और सभी प्रमुख दल सक्रिय हो गए हैं।

  • बेरोजगारी, नशा, भ्रष्टाचार, अपराध और भूजल संकट राज्य की बड़ी चुनौतियां हैं।

  • आप, कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के बीच राजनीतिक मुकाबले की तैयारी है।

  • लेख के अनुसार, पंजाब को प्रचार और लुभावने वादों के बजाय समस्याओं को समझने वाला सक्षम नेतृत्व चाहिए।

Punjab Elections and Key Challenges: पंजाब में चुनावी सरगर्मी शुरू हो चुकी है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने संगरूर में रैली कर अपनी ताकत दिखाई, अकाली-बीजेपी गठबंधन भी अपनी सक्रियता दिखा रहा है। इन पार्टियों के अलावा ग्रामीण सिख युवाओं का संगठन 'वारिस पंजाब दे' ने भी अपनी मौजूदगी दिखाई है। पंजाब के सामने अनेक समस्याएं हैं जैसे कि बेरोजगारी, नशीले पदार्थों का जाल, औद्योगिक तरक्की में रुकावट, भूजल में कमी, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार, अपराधी गिरोहों का पनपना आदि।

कुछ माह बाद होने वाले चुनाव से जनता उम्मीद करती है कि ऐसा नेतृत्व आएगा जो राज्य की भलाई के लिए काम करेगा। इसके लिए जरूरी है कि पार्टियां ईमानदार व सेवाभावी उम्मीदवारों को टिकट दें। पंजाब सीमावर्ती राज्य है, जहां ड्रग तस्करी व पाकिस्तानी जासूसों की घुसपैठ का खतरा बना रहता है। अकाली दल की राजनीति का प्रभाव शहरों की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा है।

Punjab Elections and Key Challenges
Meta Poster War : भोपाल में BJP कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस का पोस्टर वार, लिखा- 'मेटा बीजेपी का बेटा'

पंजाब में सत्ता की जंग, सभी दलों के सामने साख बचाने की चुनौती

बीजेपी का सपना पंजाब में अपनी सरकार बनाने का है लेकिन उनकी राजनीति अकाली दल के सहयोग पर ही निर्भर है। कांग्रेस अपना खोया हुआ राजनीतिक आधार पुनः स्थापित करना चाहती है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी की़ आत्मकथा के विमोचन समारोह में उपस्थिति दिखाई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापस आ सकते हैं बशर्ते कांग्रेस उनसे इसके लिए अनुरोध करे।

प्रकाशसिंह बादल के समय अकालियों का जितना राजनीतिक दबदबा था उतना उनके पुत्र सुखबीर बादल के समय नहीं है। जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है, वह अपने काम से ज्यादा प्रचार पर जोर दे रही है। उसके नेता सत्ता के जरिए अपनी मजबूती बनाए हुए हैं लेकिन जनता बदलाव का वोट देने का मन भी बना सकती है।

Punjab Elections and Key Challenges
निलज-कारधा अधूरी सडक का निर्माण के लिए कांग्रेस का रास्ता रोको आंदोलन

पंजाब चुनाव में बेरोजगारी और एकजुट नेतृत्व होंगे अहम मुद्दे

'आप' को कांग्रेस से प्रमुख चुनौती है। कांग्रेस के लिए जरूरी है कि राज्य में अपनी गुटबाजी दूर कर एकजुटता से चुनाव में उतरे। फिलहाल पंजाब में किसी तरह की राजनीतिक लहर नजर नहीं आ रही है। धर्म की राजनीति में मिलावट तथा घिसे-पिटे पुराने नारे इस बार असर नहीं कर पाएंगे।

पंजाब की एक समस्या यह भी है कि बेरोजगार महत्वाकांक्षी युवा अमेरिका या कनाडा जाकर पैसा कमाने की धुन में फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगे जाते हैं। वैध दस्तावेज के बगैर डंकी रूट से विदेश जाने वाले युवाओं को इसका नतीजा भी भुगतना पड़ता है। उनका रास्ते में बुरा हाल होता है और पकड़े जाने पर उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाता है। पंजाब में ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो वहां की समस्याओं का जानकार हो और उन्हें सुलझाने का इरादा रखता हो। चुनाव में लुभावनी योजनाओं की भरमार रहने की संभावना है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा