-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Promotion Of Online Gaming Actors And Cricketers Should Understand Their Responsibility
ऑनलाइन गेमिंग का प्रचार, अभिनेता व क्रिकेटर अपनी जिम्मेदारी समझें
- Written By: नवभारत डेस्क

ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में पड़कर लोग विशेषकर युवा अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं. कुछ तो लाखों-करोड़ों रुपए से हाथ धो बैठे और आत्महत्या करने की नौबत आ गई. ऑनलाइन गेम का चस्का ऐसा लगा कि बेटे ने पिता की सारी जमा पूंजी उड़ा दी, तो किसी ने लोगों से भारी कर्जा उधारी लेकर उसमें रकम फूंक दी. यह आत्मघाती व्यसन है. लालच के वशीभूत होकर बड़ी तादाद में लोग बरबाद हो रहे हैं. यह खेद की बात है कि फिल्मों और टीवी से जुड़े अनेक बड़े कलाकारों के अलावा क्रिकेटर भी ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार का हिस्सा बने हुए हैं. इन्हें विज्ञापन करने के करोड़ों रुपए मिल जाते हैं जबकि सामान्य लोग इनाम जीतने के लालच में लाखों रुपए गंवा बैठते हैं.
मोबाइल में रमी खेलने तथा अन्य गेम में शामिल होने के लिए प्रेरित करनेवाले संदेश इन कलाकारों द्वारा दिए जाते हैं. इन पर भरोसा कर लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं. रकम डूबने के बाद उसे वापस निकालने तथा ज्यादा पैसा कमाने की धुन में लोग अपना धन खोते चले जाते हैं. यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है. महाराष्ट्र विधान परिषद में कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी ने ऑनलाइन गेमिंग के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की व कहा कि फिल्मों व टीवी के अभिनेताओं के अलावा क्रिकेटर भी इसका प्रचार करते हैं, जिसमें लोगों की मेहनत की कमाई जाया होती है.
वंजारी ने प्रश्न किया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी और शरद केलकर के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी क्या? इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रमी और ड्रीम11 जैसे ऑनलाइन गेम को मंजूरी मिली हुई है. जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेम के लिए 28 प्रतिशत टैक्स लागू किया है. जिस ऑनलाइन गेम को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी है, उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती. लेकिन अवैध गैम्बलिंग के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी अभिनेता को विज्ञापन करने से रोक नहीं सकती, हम केवल अभिनेताओं से अपील कर सकते हैं. फिल्मी सितारों को सामाजिक उत्तरदायित्व का विचार करना चाहिए. पैसा ही सबकुछ नहीं है. ऑनलाइन गेमिंग का यदि समाज पर गलत असर हो रहा है तो ऐसी चीजों का विज्ञापन करने से अभिनेताओं को बचना चाहिए. ऐसे अभिनेता सचिन तेंदुलकर से सीखें. क्रिकेटर सचिन ने कभी भी इस तरह का विज्ञापन नहीं किया जिसकी वजह से नई पीढ़ी बरबाद हो सकती है. फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के प्रचार करने से लोगों पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ता है. उनका ऑनलाइन गेमिंग के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है जो उन्हें ले डूबता है.
Promotion of online gaming actors and cricketers should understand their responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMगोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
Aug 09, 2026 | 01:21 PMमटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
Aug 09, 2026 | 01:14 PMगोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
Aug 09, 2026 | 01:09 PMकोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
Aug 09, 2026 | 01:09 PM3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 01:07 PMहिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
Aug 09, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














