-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Passing 5th And 8th Is Now Mandatory No Detention Policy Changed
धक्कागाड़ी नहीं चलेगी, 5वीं-8वीं में पास होना अब जरूरी, नो डिटेंशन पॉलिसी में हुआ बदलाव
- Written By: मृणाल पाठक
केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट न करके उन्हें पुनः उसी कक्षा में बैठाने के निर्णय को मंजूरी दे दी है।

5वीं और 8वीं पास होना अब अनिवार्य (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट न करते हुए उसी क्लास में फिर से बिठाने पर मुहर लगाकर केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा के प्रगतिशील उपक्रम से अपने कदम पीछे हटाए हैं। एक ओर बच्चों के दिमाग पर परीक्षा का तनाव व बोझ होने की शिकायत और दूसरी तरफ उन्हें अनुत्तीर्ण होने पर फिर उसी कक्षा में रोके रखना, क्या दोहरा रवैया नहीं है।
पहले तो शिक्षा नीति में यह कहा गया था कि छात्रों को परीक्षा केंद्रित अभ्यास न करते हुए विषय समझने पर जोर दिया जाए। उसी तरह किसी छात्र को फेल होने पर स्कूल छोड़ने की नौबत न आए। इसीलिए विगत वर्षों से 5वीं तथा 8वीं में छात्रों को अनुत्तीर्ण नहीं किया जाता था। कक्षा पहली से 8वीं तक छात्रों को शिक्षा का अधिकार देने का कानून में प्रावधान किया गया था।
8वीं तक अनुत्तीर्ण न करने का अर्थ यह नहीं था कि परीक्षा न ली जाए या छात्र का आकलन नहीं करते हुए अगली कक्षा में भेज दिया जाए। इसमें कहा गया था कि शिक्षक समर्पित भाव से प्रत्येक छात्र की ओर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें, वह जिस विषय में कच्चा है, उसमें पक्का करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
गांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
विद्यार्थी को फेल करने की बजाय उसके सुधारात्मक शिक्षण (रेमेडियल टीचिंग) पर जोर देने और फिर अगली कक्षा में भेजने की बात कही गई थी। इसमें धक्कागाड़ी जैसी बात नहीं थी लेकिन सुधारात्मक शिक्षण न देते हुए सभी छात्रों को उत्तीर्ण किया जाता रहा।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खास तौर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का बुरा हाल हुआ। पालकों की ओर से शिकायत आने लगी कि फेल होने का भय निकल जाने से बच्चे बिल्कुल पढ़ाई नहीं करते। शिक्षकों के साथ नेताओं ने भी यह मुद्दा उठाया। यह नहीं सोचा गया कि फेल होने पर कितने ही गरीब बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं।
आखिर केंद्र ने इस संबंध में संविधान संशोधन कर यह प्रावधान बदलने की छूट दी। इसके बाद आधे से अधिक राज्यों ने यह धक्कागाड़ी बंद कर दी। अब केंद्र सरकार ने भी अपने अधिकार क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल जैसी लगभग 3,000 शालाओं से यह प्रावधान हटा दिया।
महाराष्ट्र ने पहले ही इसे हटा दिया था। अब पांचवीं और आठवीं के छात्र यदि वार्षिक परीक्षा और 2 माह बाद ली जानेवाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण हुए तो उन्हें उसी क्लास में बैठना पड़ेगा। विश्व में शिक्षा क्षेत्र में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं लेकिन भारत में आज भी पास और फेल की पुरानी परिपाटी चल रही है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Passing 5th and 8th is now mandatory no detention policy changed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
Jul 09, 2026 | 12:27 PMजान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Jul 09, 2026 | 12:26 PMनागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
Jul 09, 2026 | 12:23 PMगांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
Jul 09, 2026 | 12:21 PMUS Iran War: ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार! जहां दफनाए जाएंगे खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज
Jul 09, 2026 | 12:20 PMठाणे में दर्दनाक हादसा: घोड़बंदर रोड पर ऑटो पर पलटा केमिकल टैंकर, 2 की मौत; कांदिवली में बावड़ी में डूबा मासूम
Jul 09, 2026 | 12:18 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक! भारी बारिश के बीच हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में 4 बार आया भूकंप
Jul 09, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM










