-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pakistani Army Chief Field Marshal Asim Munir Made A Controversial Statement During His Us Visit
विशेष: जल्द ही एक और युद्ध का मतलब क्या है ?अमेरिकी दौरे पर बड़बोले मुनीर के बोल
- Written By: दीपिका पाल
Asim munir Controversial Statement: पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर अमेरिका के दौरे पर हैं और पहली बार अमेरिका की धरती से किसी सैन्य अधिकारी ने किसी देश को परमाणु हमले की धमकी दी है।

अमेरिकी दौरे पर बड़बोले मुनीर के बोल (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी का हालिया बयान है कि ‘जल्द हो सकता है एक और खतरनाक युद्ध और दुश्मन जरूर किसी के साथ आएगा..’।यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर अमेरिका के दौरे पर हैं और पहली बार अमेरिका की धरती से किसी सैन्य अधिकारी ने किसी देश को परमाणु हमले की धमकी दी है।हालांकि भारतीय सेना अध्यक्ष का बयान 4 अगस्त को ही आ गया था, जबकि असीम मुनीर ने भारत को यह धमकी 10 अगस्त को दी है।सभी मानेंगे कि देश के सेनाध्यक्ष का बयान कोई सियासी जुमला नहीं होता।उन्होंने अनुभव, दूरदर्शिता, सुराग एवं सूचनाओं की कसौटी पर परखकर ही यह बात कही होगी।
सेनाध्यक्ष की इस बात को नकारने का कोई ठोस तर्क उनके पास नहीं कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया और भविष्य में हमें एक निर्णायक युद्ध में जाना पड़ेगा।पाकिस्तान विगत से सबक नहीं सीखता।उसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाठ पढ़ाया यह * सोचना बेमानी है।पाक सेना और सरकार भारतीय सेना द्वारा नष्ट आतंकी ठिकानों को फिर से बसा चुकी है, बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद वगैरह के अड्डों के पुनर्निर्माण के लिए सेना ने अपने आर्मी वेल्फेयर फंड से करोड़ों रुपये बांटे हैं।आतंकियों को फिर खड़ा कर राजस्थान, पंजाब के रास्ते घुसपैठ की भी योजना है।असीम मुनीर अपने बयानों में कहते हैं, ‘भारत सिंधु नदी पर बांध बनाएगा तो पाकिस्तान 10 मिसाइलों से उसे नष्ट कर देगा’ और ‘पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा हुआ तो वे पूरी दुनिया को परमाणु युद्ध की चपेट में लेने से गुरेज नहीं करेंगे’।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ ‘आर-पार’ की जंग? सेना के दमन और भुखमरी पर भड़का गुस्सा, आज बड़ा प्रदर्शन
Trump Comment: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, बोले- हमने ईरान को एक हफ्ते रोने की छूट दी
अमेरिका में भीषण हीटवेव का कहर, 250वें स्वतंत्रता दिवस की परेड रद्द; ट्रेनों के पहिए भी थमे
संघर्ष के दुष्परिणाम
मुनीर भारत के साथ सैन्य झड़प का दुस्साहसी फैसला ले सकते हैं।फिर स्थितियां ऑपरेशन सिंदूर के पार्ट 2 जारी होने की बन जाएंगी।पाकिस्तान से एक निर्णायक युद्ध हो और हम अपनी ताकत से उसे इस कदर खौफजदा कर दें कि फिर कोई पाकी हुक्मरान इस बाबत सोच भी न सके।परंतु यह भी सत्य है कि सेनाध्यक्ष के बयान के बाद आमजन को युद्ध की आशंका भयाक्रांत कर सकती है, क्योंकि युद्ध कोई भी पक्ष जीते, हारती हमेशा जनता ही है।सेनाध्यक्ष का उद्बोधन राष्ट्रवाद को पोषित करने के लिए स्वागत योग्य है पर समग्रता में देखें तो युद्ध तभी होना चाहिए, जब सभी विकल्प समाप्त हो जाएं।सेनाध्यक्ष को अपने राजनीतिकों, कूटनीतिकों पर यकीन रखना होगा।निस्संदेह मुकाबले में भारत विजयी होगा लेकिन नुकसान हमारा भी होगा।दुनिया देख रही है कि छोटे देश किस तरह दूसरों की मदद के जरिए युद्ध को लंबा खींचकर बड़े देशों को किस कदर परेशान कर रहे हैं।निर्णायक युद्ध किसी भी तरह ‘उचित’ नहीं कहा जा सकता।अरबों रुपये प्रति दिन की लागत वाली लंबी लड़ाई हमारे विकास-लक्ष्यों पर पानी फेर देगी.
चीन-बांग्लादेश भी कूद सकते हैं
अगर मौका देख चीन, बांग्लादेश पाक के साथ परोक्षतः भी आते हैं तो उत्तर-पूर्व, कश्मीर, पंजाब, राजस्थान वगैरह एक साथ कई मोर्चे खुल जाएंगे, ऐसे में सेना और उसके संसाधन बंटेंगे, लॉजिस्टिक्स की मांग और आपूर्ति में सेना को कतिपय कठिनाई पेश आएगी।इसके अलावा ऐसी स्थिति में प्रभावित राज्यों में आवाजाही बंद होने से खेती, किसानी, उद्योग ठप होंगे, तो गिरती स्थानीय अर्थव्यवस्था का असर देश पर भी पड़ेगा।नई पीढ़ी के युद्ध में साइबर और इनफॉर्मेशन वॉर हो अथवा इलेक्ट्रॉनिक और स्पेक्ट्रम युद्ध, हमारी तैयारी बढ़ाया होने के बावजूद यह ध्यान में रखना चाहिए कि दुश्मन के पास चीन की सहायता मौजूद है।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
चीन सीधे भारत-पाक के युद्ध में कब और किस रूप में खुलकर हस्तक्षेप करेगा, यह तो अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक समीकरण ही तय करेंगे पर वह भीतर ही भीतर सामरिक सहायता जैसे लॉजिस्टिक्स, उन्नत किस्म की मिसाइलें, ड्रोन इत्यादि की अबाध आपूर्ति के अलावा अपने उपग्रहों से प्राप्त सटीक खुफिया जानकारी से पाकिस्तान को मदद करता रहेगा।खुले दुश्मन से ज्यादा खतरनाक छिपा शत्रु होता है।मतलब हमें युद्ध की स्थिति में बहु-आयामी सावधानी बरतनी होगी।भले ही दुश्मन पाकिस्तान जैसा छोटा मुल्क ही क्यों न हो, हमें खूनी जंग की नौबत आने देने से बचते हुए ऐसे रास्ते निकालने चाहिए कि दुश्मन को बिना लड़े इस कदर पस्त कर दें कि वह जंग की सोचे भी नहीं.
लेख- संजय श्रीवास्तव के द्वारा
Pakistani army chief field marshal asim munir made a controversial statement during his us visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














