-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pakistan Army Chief Field Marshal Asim Munir Was Not Invited As Guest 250th Anniversary Of The Us Army
निशानेबाज: भिखमंगे को कैसे मिलेगा सम्मान, सभी को पता है झूठा पाकिस्तान
- Written By: दीपिका पाल
अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष परेड में मेहमान के तौर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को कोई निमंत्रण नहीं दिया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की।

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करते हुए कहा कि उसने अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष परेड में मेहमान के तौर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को कोई निमंत्रण नहीं दिया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक परेड के लिए किसी भी विदेशी सेनाधिकारी को आमंत्रित नहीं किया गया।’
हमने कहा, ‘बिना कोई युद्ध जीते जनरल मुनीर ने अपने मुंह मियां मिट्ठी बनते हुए खुद को फील्ड मार्शल घोषित करवा लिया। दुनिया में फील्ड मार्शल गिने-चुने हुए हैं जिनमें भारत के केएम करियप्पा और मानेकशा के अलावा रूस के झुकोव और ब्रिटेन के मांटगोमरी का नाम उल्लेखनीय है। ऑपरेशन सिंदूर में पिटने के बाद भी मुनीर ने फील्ड मार्शल का प्रमोशन ले लिया। वहां के दब्बू प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस आर्डर पर साइन किया होगा।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका तो शुरू से पाकिस्तान पर मेहरबान रहा है। उसके सारे गुनाहों की अनदेखी करता आया है। यदि अमेरिका सचमुच मुनीर को बुला लेता तो पाकिस्तान की जगहंसाई नहीं होती। उसकी नाक बच जाती।’ हमने कहा, ‘नकटे की नाक ही नहीं होती। यदि बगैर निमंत्रण के मुनीर अमेरिका जाते तो एयरपोर्ट पर उनका वीजा और स्पांसरशिप के डाक्यूमेंट चेक किए जाते और अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी का अधिकारी पूछता- आप यहां आए किसलिए? मान लीजिए मुनीर के पास अमेरिका का विजिटर वीजा होता तो भी उन्हें रिसीव करने कोई अमेरिकी अधिकारी नहीं आता।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
पाकिस्तानी दूतावास के लोग आते और उन्हें किसी सस्ते या किफायती किराए वाले होटल में ठहरा देते। आपको याद होगा कि जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे तब बिना बुलाए मेहमान के तौर पर अमेरिका में उनका भी यह हाल हुआ था। आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के कर्ज पर पलनेवाले पाकिस्तान की साख ही कहां है। सऊदी अरब ने भी कुछ माह पहले अपने यहां रहकर भीख मांगनेवाले हजारों पाकिस्तानियों को देशनिकाला देकर उनके मुल्क वापस भेज दिया था। वैसे भी भिखमंगे को दरवाजे पर भीख दी जाती है। घर में बुलाकर डाइनिंग टेबल पर खाना नहीं खिलाया जाता!’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Pakistan army chief field marshal asim munir was not invited as guest 250th anniversary of the us army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













