11 नवंबर का इतिहास : मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती आज, जानें क्यों मनाते हैं शिक्षा दिवस

National Education Day: 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएं हुईं और महान हस्तियों ने जन्म लिया।
Maulana Abul Kalam Azad
मौलाना अबुल कलाम आजादफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 11 नवंबर इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान विभूतियों के जन्मदिन के लिए दर्ज है।

  • इस दिन तीन देशों को आजादी मिली थी।

  • भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

November 11 Historical Events: साल के 11वें महीने का 11वां दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कई महान विभूतियों ने 11 नवंबर को जन्म लिया और इस दिन तीन देशों को आजादी मिली। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में ''राष्ट्रीय शिक्षा दिवस'' के रूप में मनाया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1809 - केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा की, जो 'कुण्डरा घोषणा' नाम से जानी जाती है।

1811 - कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1888 - स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।

1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।

1918 - पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।

1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।

1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'जेमिनी-12' प्रक्षेपित किया।

1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975 - अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

1982 - इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।

2004 - फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।

Maulana Abul Kalam Azad
राम मंदिर पर सपा में दोहरी सियासत! अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले बोले सांसद- कारसेवकों पर गोली चलवाना सही था

2008 - आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।

2023 - अयोध्या में 22 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, एक जगह पर सबसे ज्यादा दीप जलाने का विश्व कीर्तिमान बना।

2024 - न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

2025 - तुर्किये की वायुसेना का लॉकहीड सी-130 हर्क्यूलीस विमान आजरबैजान-जॉर्जिया सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 20 लोगों की मौत।

(इजेंसी इनपुट के साथ)