-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nishanebaaz There Is No Hope Left For Uddhav To Join Mahayuti
निशानेबाज : कोई उम्मीद नहीं रह गई शेष, महायुति में उद्धव को नहीं देंगे प्रवेश
- Written By: अभिषेक सिंह
उद्धव ठाकरे के महायुति में शामिल होने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के लिए महायुति और बीजेपी का द्वार बंद होने की घोषणा कर दी। इसी बात पर 'पड़ोसी' और 'निशानेबाज' के बीच चर्चा हुई है।

निशानेबाज (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, आपने फिल्मी गीत सुना होगा- इश्क की गली विच नो एंट्री! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उद्धव ठाकरे के लिए महायुति और बीजेपी का द्वार बंद होने की घोषणा कर दी। उद्धव चाहें तो भी उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी।’’
हमने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को इतनी बेरुखी दिखाने की क्या जरूरत थी? राजनीति में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। पता नहीं, कब किसकी गरज पड़ जाए। पिछले कुछ समय से उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और सांसद संजय राऊत समेत कई नेता देवेंद्र फडणवीस की तारीफ कर रहे थे। इसीलिए अटकलें लग रही थीं कि भविष्य में उद्धव को साथ लिया जाएगा। राज्य की जनता देख रही है कि जबसे महायुति की सरकार बनी है, उद्धव ठाकरे और देवेंद्र के बीच मुलाकातों की संख्या बढ़ गई है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, मुलाकात की भी कोई सीमा होती है। आपको गीत याद होगा- आज की मुलाकात बस इतनी, कर ले ना बातें कल चाहे जितनी! एक अन्य गीत है- ये दुनियावाले पूछेंगे, क्या बात हुई मुलाकात हुई, ये बात किसी से ना कहना!’’ हमने कहा, ‘‘मुलाकात शब्द को लेकर गाने मत सुनाइए। कहा गया है कि दुश्मनी जमकर करो लेकिन इतना ध्यान रहे कि आगे कभी मुलाकात हो तो शर्मिंदा न होना पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
हाल ही में चर्चा तेज हो गई थी कि उद्धव ठाकरे भविष्य में महायुति में शामिल हो सकते हैं। इस पर फडणवीस ने दो टूक सुनाते हुए कहा कि राजनीति में एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई आपकी कितनी भी तारीफ करे, आपके पैर जमीन पर रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि महायुति में तीनों कुर्सियों की स्थिति मजबूत है। इसका मतलब यह है कि हमें चौथे साझेदार की जरूरत नहीं है।’’
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम मानते हैं कि महायुति में 3 पार्टियों का आंकड़ा महत्व रखता है। ब्रम्हा, विष्णु, महेश त्रिदेव हैं। स्वर्ग, पृथ्वी और नर्क 3 लोक हैं। राजा दशरथ की 3 रानियां थीं। उन्होंने कैकेयी को 3 वचन दिए थे। खेल में 3 स्तर रहते हैं- क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल। त्रिकोण में 3 कोण होते हैं। शासन के 3 अंग होते हैं- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका। इसके बावजूद चतुष्कोण, चौराहे और चौपाल का महत्व होता है। 4 के आंकड़े की वजह से लोगों का सरनेम चौबे या चौरसिया होता है। जब तक एकनाथ शिंदे मौजूद हैं, उद्धव को महायुति में प्रवेश नहीं मिल सकता।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Nishanebaaz there is no hope left for uddhav to join mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














