-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nishanebaaz Dont Keep Any Sorrow In Mind Get Happiness In Flight From Sukhoi
मत रखो मन में कोई दुख, सुखोई से उड़ान में पाओ सुख
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, सुख और दुख जीवन के दो पहलू हैं. सुख के क्षण सीमित हैं, जबकि दुख की घड़ियां बहुत लंबी महसूस होती हैं. व्यक्ति दुख के समय ईश्वर को याद करता है. कहा गया है- सुख में सुमिरन सब करे, दुख में करै न कोय, जो सुख में सुमिरन करे, दुख काहे को होय! एक गीत है- सुख के सब साथी, दुख में ना कोय! एक सर्वे के मुताबिक स्वीडन के लोग सबसे ज्यादा सुखी हैं जबकि सुख के मामले में भारत को पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल से भी पीछे बताया गया है.’’
हमने कहा, ‘‘बेकार के सर्वे पर भरोसा मत कीजिए. सुख और दुख इंसान के मूड या मन:स्थिति पर निर्भर करते हैं. कुछ अरबपति भी अपनी स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं और सोने के लिए नींद की गोलियां लेते हैं. उन्हें अपने व्यवसाय-साम्राज्य की चिंता घेरे रहती है. जो फक्कड़ आदमी होता है, वह बेफिक्र होकर गाढ़ी नींद सोता है. उसकी सोच रहती है- कुछ लेना न देना, मगन रहना! प्रसन्न रहना एक स्वभाव है जिसे अपनाया जा सकता है. लोग जैसे ही उत्तरप्रदेश की राजधानी पहुंचते हैं वहां बोर्ड पर लिखा रहता है- मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं. गुजरातियों में एक नाम रखा जाता है- हसमुख भाई! ऐसे व्यक्ति के लिए हमेशा हंसमुख या खुशमिजाज रहना जरूरी हो जाता है. महाराष्ट्र में चिंतामन नाम के लोग मिलेंगे. शायद उनके मन में हमेशा चिंता बनी रहती होगी. व्यक्ति को अकेले खुश रहना पर्याप्त नहीं है, उसे खुशी बांटनी चाहिए और दूसरों को भी सुखी या खुश करना चाहिए. मुकेश ने गाया था- किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘विश्वस्तर पर खुशहाली की एक इंडेक्स तैयार की गई है. इससे पता चलता है कि कहां के लोग ज्यादा खुश हैं. भारत में सिक्किम राज्य के लोग सबसे ज्यादा खुश माने जाते हैं. दुख की वजह असंतोष है. यदि इंसान संतुष्ट हो जाए तो दुख उसके पास फटक ही नहीं सकता. सुख की संभावनाएं अनंत हैं. कबीरदास ने कहा था- मेरो मन अनत कहां सुख पावै, जैसे उड़ि जहाज को पंछी, फिर जहाज पे आए!’’
सम्बंधित ख़बरें
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
सेहरा पहन के आना था, तिरंगे में लिपट के आए! शहीद अनुज शर्मा की मंगेतर का VIDEO देख रो देंगे आप
SU-30 Crash: तिरंगे में लौटा नागपुर का बेटा, शव देख टूटा आंसूओं का बांध, देश के लिए जीना चाहते थे पूर्वेश
सुखोई क्रैश में नागपुर के फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर शहीद, पिता बोले- काम के लिए समर्पित था बेटा
हमने कहा, ‘‘सत्ता सुख भोगनेवाले नेताओं को लगता है कि कहीं चुनाव के बाद वे सत्ता से बाहर न हो जाएं. यही आशंका उनके दुख का कारण बनती है. विपक्ष में रहनेवाला नेता इसलिए दुखी है क्योंकि उसे सत्ता पाने की छटपटाहट है. गौतम बुद्ध ने कहा था कि इच्छाएं दुखों का मूल हैं. इच्छा पूरी न हो तो दुख होता है. जब दुख का आवेग संभलता नहीं तो क्रोध आता है.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, सुख चाहना है तो अपने मकान का नाम सुखसागर रख लो. सुख की चाह में भटकने की बजाय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल के बाद वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई विमान में उड़ान भरी.’’
Nishanebaaz dont keep any sorrow in mind get happiness in flight from sukhoi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
Jul 03, 2026 | 11:10 AMVaranasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा
Jul 03, 2026 | 11:03 AMअकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Jul 03, 2026 | 10:56 AMKhashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














