29 जून का इतिहास: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: विकास की नींव बने आंकड़ों का महत्व समझने का दिन

National Statistics Day: हर वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक योजना और विकास में सांख्यिकी के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
History of June 29 – National Statistics Day: A day to understand the importance of data that laid the foundation for development.
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

National Statistics Day India: सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्त्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।

1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।

1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।

1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1974 : सेशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।

1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।

2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।

2005 : भारत और अमेरिका में 10 वर्षीय समग्र समझौता।

2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।

2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

2023: नागरिक अधिकारों के पैरोकार रहे मार्टिन लूथर किंग जूनियर की बहन क्रिस्टिन किंग फैरिस का निधन।

2024 : सरकार ने 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी रवि अग्रवाल को आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

2025: रूस ने यूक्रेन पर सबसे घातक हवाई हमला किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com