Navbharat Nishanebaaz: बेमतलब की अकड़ और गुस्सा, ऐसा होता है नाराज फूफा

Naraz Fufa Meaning: नाराज फूफा वाले बयान पर निशानेबाज ने फूफा के रिश्ते और उनके रूठने की मजेदार वजहों को राजनीतिक तंज से जोड़ा है। लेख में ससुराल में मान-सम्मान और वीआईपी व्यवहार की चाह पर कटाक्ष है।
PM Modi Naraz Fufa Remark
निशानेबाजफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

PM Modi Naraz Fufa Remark: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा। इसका मतलब क्या होता है? हमें समझाइए कि फूफा कौन होता है और नाराज किसलिए होता है? क्या वह खुश या प्रसन्न नहीं रह सकता ?'

हमने कहा, 'फूफा का मतलब होता है पिता का जीजा या उनकी बहन का पति। हिंदी भाषी प्रदेशों में दामाद का बहुत मान-पान होता है। इस वजह से वह ससुराल में जरा-सी कसर रह जाने पर मुंह फुला लेता है। वह चाहता है कि उसे वीआईपी मानकर सब उसकी खुशामद करें। ससुराल में सालेसाहब के बच्चे उसे फूफा जी कहते हैं। फूफा अर्थात बुआ का पति ! वह सोचता है कि ससुराल में भी उसका पावर चलेगा और वहां के महत्वपूर्ण फैसले उसकी राय से लिए जाएंगे। अकड़ना, रूठ जाना और बात-बात में गुस्सा हो जाना उसका स्वभाव होता है। उसे टाइम पर चाय, नाश्ता, मनपसंद पकवान, आराम करने के लिए उचित व्यवस्था चाहिए, वह चाहता है कि लोग उसके सामने हाथ बांधे खड़े रहें।'

पड़ोसी ने कहा, 'उस नखरेबाज फूफा का अवमूल्यन कब होता है? उसकी अक्ल कब ठिकाने आती है?'

हमने कहा, 'समय के साथ फूफा पुराना और बुजुर्ग हो जाता है। ससुराल में नए दामादों की खातिरदारी होने लगती है। सालेसाहब की बेटे-बेटियों की शादी होती है, उस समय बारात के दौरान जब फूफा को भाव नहीं दिया जाता या उनकी उपेक्षा होती है तो वह नाराज हो जाते हैं। वह कितना भी नाराज हो जाएं या रूठें उनको कोई नहीं मनाता। वह अपने घर वापस जाने की धमकी देते हैं तो भी कोई नहीं सुनता।

PM Modi Naraz Fufa Remark
नवभारत संपादकीय: हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा, ट्रंप के ऐलान पर मचा सियासी घमासान

नया दामाद डॉलर बन जाता है और घर का पुराना दामाद अर्थात फूफा की हालत रुपये जैसी कमजोर हो जाती है। वह नाराज फूफा बनकर अपना रुद्रावतार दिखाने की कोशिश करता है। सारे आयोजन से खुद को दूर कर लेता है लेकिन किसी को फुरसत नहीं कि उससे पूछे कि फूफा आप खफा क्यों हैं? आखिर नाराज फूफा की सारी अकड़ निकल जाती है।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com