-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Map Of The Nations Prosperity For The First Time The Chief Ministers Of 11 States Turned Away
राष्ट्र की समृद्धि का मैप, पहली बार 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मुंह फेरा
- Written By: नवभारत डेस्क

विरोध वहीं तक ठीक रहता है जब तक कि वह आत्मघाती न बन जाए. खुद को नुकसान पहुंचा कर विरोध करने में कौन सा तुक है? नीति आयोग समूचे देश के राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की योजना बनाता है इस प्रकार यह सभी के लिए उपयोगी या लाभप्रद है. इसमें राज्य अपनी जरूरतें, मांगें व पक्ष रख सकते हैं फिर नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार क्यों होना चाहिए? आश्चर्य की बात है कि नीति आयोग की संचालन समिति (जीसीएम) की बैठक राजनीति की भेंट चढ़ गई. इसमें देश में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए. अनुपस्थित रहनेवालों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के भगवंत मान, बंगाल की ममता बनर्जी, बिहार के नीतीश कुमार, तेलंगाना के चंद्रशेखर राव, राजस्थान के अशोक गहलोत, केरल के पिनराई विजयन, तमिलनाडु के एमके स्टालिन, कर्नाटक के सिद्धारमैया, मणिपुर के बीरेन सिंह व ओडिशा के नवीन पटनायक का समावेश था. नीति आयोग की संचालन परिषद की पूर्ण बैठक हर साल होती है. इस बार भी बैठक में भारत को 2047 तक समृद्ध और विकसित देश बनाने के लिए स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं आए. जो सीएम नहीं आए, वे अपने प्रदेश की जनता की आवाज यहां तक नहीं ला रहे हैं. प्रसाद ने उन सभी मुख्यमंत्रियों से पूछा कि आखिर वे मोदी विरोध में कहां तक जाएंगे? मुख्यमंत्रियों का इतनी बड़ी तादाद में मुंह फेरना आश्चर्यजनक है लेकिन उनकी भी दलीलें थीं. सिद्धारमैया मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण की वजह से दिल्ली नहीं जा सके. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र द्वारा उनके राज्य को 3,600 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं करने के विरोध में नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए. नवीन पटनायक और विजयन के राज्यों में पहले से कार्यक्रम तय थे. ममता बनर्जी पहले ही बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय ले चुकी थीं. अशोक गहलोत स्वास्थ्य की खराबी के कारण नहीं आए. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक में शामिल तो हुए लेकिन उन्होंने कहा कि जीएसटी से राज्यों को होने वाली राजस्व हानि की भरपाई की स्थायी व्यवस्था हो. केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों का सम्मान करे और उनके हिस्से के संसाधनों को सम्मानपूर्वक हस्तांतरित करने की प्रणाली को मजबूत बनाए. बैठक में नहीं आने को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र खुले तौर पर सहकारी संघवाद का मजाक उड़ा रहा है तो बैठक में शामिल होने का क्या फायदा? हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदरसिंह सुक्खू ने केंद्र से मांग की कि वह नई पेंशन स्कीम में राज्य सरकार द्वारा जमा कराई गई 9,242.60 करोड़ रुपए की रकम लौटाए. केंद्र और राज्यों के बीच बढ़ते तनाव के बीच राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बड़े पैमाने पर अनुपस्थिति दिखा रही है कि राजनीतिक दरार बढ़ती चली जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Nashik-Pune Railway सीधे मार्ग को बरकरार रखने की मांग तेज, एक्शन कमिटी ने मुख्यमंत्री संग बैठक पर टिकाई नजर
कर्नाटक में ‘डीके’ राज का आगाज, राज्यपाल ने शिवकुमार को दिलाई CM पद की शपथ, जी. परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
MP Minister Convoy : सादगी के दावों की उड़ीं धज्जियां,दमोह में मंत्री इंदर सिंह परमार के काफिले पर उठे सवाल
Map of the nations prosperity for the first time the chief ministers of 11 states turned away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














