- Hindi News »
- Special Coverage »
- Manufacturing Should Be Done With Help Of Private Sector Delay In Getting Tejas Fighter Aircraft
संपादकीय: निजी क्षेत्र के सहयोग से निर्माण हो, तेजस लड़ाकू विमान मिलने में विलंब
पहले तेजस विमान ने 2001 में उड़ान भरी थी। उसे 15 वर्ष बाद 2016 में वायुसेना को सौंपा गया। इससे पता चलता है कि सार्वजनिक उद्योगों में काम कितने विलंब से होता है।
- Written By: मृणाल पाठक

तेजस लड़ाकू विमान (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस लड़ाकू विमान की आपूर्ति में विलंब पर चिंता जताते हुए रक्षा सामग्री के विकास और निर्माण में निजी भागीदारी बढ़ाने तथा अनुसंधान व विकास के लिए अधिक रकम देने की मांग की। पश्चिम और उत्तर में 2 दुश्मन देशों से घिरे भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करने में अनावश्यक देर नहीं होनी चाहिए। किसी भी खतरे से निपटने की हमेशा पूरी तैयारी रहनी जरूरी है।
चीन अपनी वायुसेना को लगातार तेजी से अपग्रेड कर रहा है। उसने छठी पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट बना लिया है जिसे वह पाकिस्तान को दे सकता है। यह लड़ाकू विमान रडार पर नजर नहीं आता। भारत कब तक रूस से मिले पुराने मिग-29 और सुखोई विमानों पर निर्भर रहेगा? मिग विमान तो प्राय: दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं जिन्हें आलोचकों ने ‘फ्लाइंग काफिन’ कहा है।
यद्यपि भारत ने फ्रांस से राफेल विमान लिए हैं लेकिन चीन की बड़ी वायुसेना के सामने इनकी तादाद काफी कम है। 1984 में पुराने मिग-21 विमानों की जगह लेने के लिए स्वदेशी जेट फाइटर विमान बनाने का फैसला हुआ था। इसके लिए हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लि। (हाल) को 2009-10 में 40 तेजस विमान बनाने का आर्डर दिया गया था लेकिन इसमें असाधारण विलंब हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
तेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
IAF Tejas: क्या संकट में है वायुसेना का स्वदेशी सपना? जानें 3 बड़े हादसों और चुनौतियों की इनसाइड स्टोरी
स्वदेशी तेजस की लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल, पूरी फ्लीट पर रोक, क्या संकट में है IAF की ताकत?
फिर कांपेगा पाकिस्तान…27 फरवरी को भारतीय वायुसेना की ताकत देखकर दुश्मन की हालत होगी टाइट
पहले तेजस विमान ने 2001 में उड़ान भरी थी। उसे 15 वर्ष बाद 2016 में वायुसेना को सौंपा गया। इससे पता चलता है कि सार्वजनिक उद्योगों में काम कितने विलंब से होता है। जब तक वहां तेजी से उत्पादन व निर्माण नहीं होगा, रक्षा जरूरतें पिछड़ती रहेंगी और खतरा बढ़ता रहेगा। देश के रक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए निजी इकाइयों में भी उत्पादन हो रहा है।
उनका अधिक सहयोग लेते हुए निर्माण में तेजी लानी होगी। रिसर्च और विकास (आरएंडडी) के लिए भी अधिक फंड जारी किए जाएं ताकि शस्त्रों को आधुनिक और बेहतर बनाया जा सके। रक्षा विभाग की संसदीय स्थायी समिति ने हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लि. से तेजस लड़ाकू विमानों के निर्माण में तेजी लाने को कहा है ताकि वायुसेना की स्क्वाड्रनों में कमी न आने पाए।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वायुसेना के लिए 42 स्क्वाड्रन की मंजूरी है लेकिन फिर भी सक्रिय स्क्वाड्रन की संख्या केवल 31 ही है। अभी तेजस मार्क 2 और एडवांस मध्यम लड़ाकू विमान के निर्माण में कई वर्षों की देरी है। आधुनिक तकनीक वाले नए विमानों की वायुसेना को आवश्यकता है। कुछ वर्ष विलंब होने से तकनीक बदल जाती है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Manufacturing should be done with help of private sector delay in getting tejas fighter aircraft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
May 18, 2026 | 09:15 AMमैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
May 18, 2026 | 09:12 AMपिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 09:10 AMPCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
May 18, 2026 | 09:08 AMअमरावती में ड्रग्स तस्करी, चांदूर रेलवे पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.540 किलो गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 08:58 AMपुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
May 18, 2026 | 08:53 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
May 18, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














