- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Politics Souls Of Saints Are Satisfied While Leaders Are Always Dissatisfied
निशानेबाज: संत-महात्माओं की आत्मा संतुष्ट, नेताओें की रहती सदा असंतुष्ट
- Written By: मृणाल पाठक
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पुस्तक '50 गोल्डन रूल्स ऑफ लाइफ' के विमोचन के दौरान कहा कि राजनीति असंतुष्ट आत्माओं का समुद्र है। इसी को लेकर 'पड़ोसी' और 'निशानेबाज' के बीच चर्चा हो गई।

निशानेबाज (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पुस्तक ‘50 गोल्डन रूल्स ऑफ लाइफ’ के विमोचन के अवसर पर बहुत सही बात कही कि राजनीति असंतुष्ट आत्माओं का समुद्र है। इसमें सभी लोग दुखी हैं। जो पार्षद बनता है वह इस बात के लिए दुखी होता है कि उसे विधायक बनने का मौका नहीं मिला। विधायक इसलिए दुखी रहता है कि उसे मंत्री पद नहीं मिला। मंत्री दुखी होता है कि उसे मुख्यमंत्री बनने को नहीं मिला और मुख्यमंत्री इस तनाव में रहता है कि न जाने कब हाईकमांड उसे पद छोड़ने के लिए कह दे। राजनीति में हर व्यक्ति महत्वाकांक्षी और दुखी है।’’
हमने कहा, ‘‘जो बात नितिन ने कही, वही नानक ने भी सदियों पहले कही थी- नानक दुखिया सब संसार! भगवान बुद्ध ने भी कहा था कि इच्छा सभी दुखों का मूल है। इच्छा पूरी नहीं हुई तो व्यक्ति दुखी हो जाता है। धैर्यवान लोग असफलता को सफलता की पहली सीढ़ी मानते है और आगे के लिए प्रयास जारी रखते हैं। आपने कहावत सुनी होगी- करत-करत अभ्यास के जड़मति हो सुजान, रस्सी आवत-जात के सिल पर पड़त निशान! इसका अर्थ है कि निरंतर अभ्यास या प्रयास जारी रखकर बुद्धू इंसान भी चतुर-सुजान बन जाता है। कुएं से पानी खींचते समय रस्सी की रगड़ मुंडेर के पत्थर पर पड़ती है तो वह भी घिस जाता है।’’
निशानेबाज के और लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर फिर लेट: रेलवे ब्लॉक और डिजाइन बदलाव बने बड़ी बाधा, जून 2026 तक पूरा होने पर सवाल
LPG सिलेंडर की छुट्टी कर सकता है नया Ethanol Stove, कम खर्च में तेज आंच, जानिए कितना सुरक्षित है ये चूल्हा
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, गडकरी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की आत्मकथा का हवाला देते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति हार जाता है तो वह खत्म नहीं होता। जब वह उस काम को छोड़ देता है तो वह खत्म हो जाता है।’’
हमने कहा, ‘‘यह बात महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार पर लागू होती है जो इस उम्र में भी अपनी राजनीति जारी रखे हुए हैं। बीजेपी ने अपने बुजुर्ग नेताओं को मार्गदर्शक मंडल रूपी वृद्धाश्रम में डाल कर उनकी राजनीति खत्म कर दी। जहां तक असंतुष्ट आत्माओं की बात है, उनमें कुछ भटकती आत्माएं भी हैं जिनकी वजह से महाराष्ट्र की नई सरकार बनने में लगातार विलंब हो रहा है। ऐसे लोग अपनी अभिलाषा पूर्ण नहीं होने की वजह से दुखी रहते हैं। सिर्फ इच्छा रखने से कुछ नहीं होता। इसके साथ रणनीति और प्रयास भी होने चाहिए। इसके बाद प्रारब्ध ही सर्वोपरि होता है। आपने सुना होगा- किस्मत मेहरबान तो गधा पहलवान!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Maharashtra politics souls of saints are satisfied while leaders are always dissatisfied
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














