-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Politics Became A Minister Luck Awakened Still Leaders Call Themselves Poor
निशानेबाज: बन गए मंत्री, जाग उठा नसीब, फिर भी नेता कहते हैं खुद को गरीब
- Written By: मृणाल पाठक
गरीबी और अमीरी दुनिया में हमेशा से रही है। कुछ लोग अपने कर्म से तो कुछ भाग्य से गरीब होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के सखा सुदामा गरीब थे लेकिन किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते थे।

महाराष्ट्र राजनीति (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, संयोग की बात है कि अदानी और अंबानी जैसे अमीरों के अपने देश में गरीब अचानक चर्चा में आ गया। महाराष्ट्र में राकां (अजीत पवार) गुट के नरहरि झिरवल कैबिनेट मंत्री और हिंगोली जिले का पालक मंत्री बनाए जाने के बावजूद खुश नहीं हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में सार्वजनिक रूप से अपनी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक गरीब विधायक को गरीब जिले का पालक मंत्री बनाया गया है। इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं हो जाएगी। पता नहीं क्यों लोग हजारों रुपए खर्च करते हैं और जाकर गंगा में डुबकी लगाते हैं।’
हमने कहा, ‘गरीबी और अमीरी दुनिया में हमेशा से रही है। कुछ लोग अपने कर्म से तो कुछ भाग्य से गरीब होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के सखा सुदामा गरीब थे लेकिन किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते थे। उन्होंने कभी गरीब होने की शिकायत भी नहीं की। अपनी पत्नी के कहने पर श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे तो भगवान द्रवित हो गए।’
हमने कहा, ‘कवि नरोत्तमदास ने ‘सुदामा चरित्र’ में लिखा है- देख सुदामा की दीन दशा करुणा करके करूणानिधि रोए, पानी परात को हाथ छुवो नहीं, नैनन के जल से पग धोए! सुदामा ने कुछ नहीं मांगा लेकिन जब वापस घर पहुंचे तो उनका निवास महल बन चुका था और प्रभु कृपा से समृद्धि आ गई थी। द्रोणाचार्य इतने गरीब थे कि उनके बेटे अश्वत्थामा को दूध तक नसीब नहीं था। अश्वत्थामा के दूध मांगने पर उसकी माता पानी में आटा घोलकर पिला दिया करती थी। कौरव-पांडवों का गुरु बनने के बाद द्रोणाचार्य की गरीबी दूर हुई।’
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है। पुरानी फिल्मों में गाने रहा करते थे- गरीबों की सुनो, वो तुम्हारी सुनेगा, तुम एक पैसा दोगे वो दस लाख देगा। गरीब जान के हमको ना तुम भुला देना, तुम्हीं ने दर्द दिया है, तुम्हीं दवा देना। फिल्मों में रामू काका नामक गरीब नौकर रहा करता था।’
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘व्यक्ति सूझबूझ और पुरुषार्थ से अपनी गरीबी दूर कर सकता है। जहां उद्योग है वहां लक्ष्मी है। कुछ लोगों के पास धन होने पर भी तुच्छ विचारों और संकुचित मन से गरीब बने रहते हैं। दौलत से नहीं ईश्वर से जुड़ने से स्थायी सुख मिलता है। खड़गे को क्या पता कि कुंभ में गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालु व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बन जाता है। शास्त्रों में भी कहा गया है- आस्थावान लभते नर:’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Maharashtra politics became a minister luck awakened still leaders call themselves poor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














