-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mahakumbh 2025 Mela Is Going On In Prayagraj This Event Is Unique And Beautiful
निशानेबाज: प्रयागराज में जारी है महाकुंभ मेला, यह आयोजन अनोखा और अलबेला
- Written By: मृणाल पाठक
जब समुद्र मंथन के दौरान अमृत निकला तो उसे पाने के लिए देव-दानवों में होड़ लग गई। इस बीच गरुड़ अमृत कलश को लेकर उड़ गए। अमृत की बूंदें छलक कर जहां गिरीं वहां कुंभ मेला होने लगा।

महाकुंभ मेला (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, हर 12 वर्ष में एक बार होनेवाला महाकुंभ मेला पूर्णिमा और संक्रांति के स्नान के साथ प्रारंभ हो गया। लाखों लोगों ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। कितने ही लोग वहां कल्पवास करेंगे और संत-महात्माओं के प्रवचन सुनेंगे और भजन करेंगे। कुंभ में जाकर दिव्य अनुभूति होती है। अब वहां शाही स्नान नहीं, बल्कि अमृत स्नान होता है।’’
हमने कहा, ‘‘वहां भव्य तैयारियां और सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जब ऐसा इंतजाम नहीं था, तब भी कुंभ मेले में अपार जनसमुदाय उमड़ पड़ता था। 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, प्रधानमंत्री नेहरू, यूपी के मुख्यमंत्री गोविंदवल्लभ पंत, मध्यप्रदेश के सीएम रविशंकर शुक्ल कुंभ स्नान करने प्रयाग पहुंचे थे। तब वहां भगदड़ मची थी जिसमें 800 से ज्यादा लोगों की कुचलने से मृत्यु हुई थी।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, जहां वीआईपी पहुंचे वहां भीड़ को संभालने की बजाय उनकी देखरेख में प्रशासन और पुलिस लग जाते हैं। इस बार व्यवस्था चाकचौबंद है इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन
रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज
देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी
Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, जब समुद्र मंथन के दौरान अमृत निकला तो उसे पाने के लिए देव-दानवों में होड़ लग गई। इस बीच गरुड़ अमृत कलश को लेकर उड़ गए। अमृत की बूंदें छलक कर जहां गिरीं वहां कुंभ मेला होने लगा। प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नाशिक में बारी-बारी से कुंभ होता है। ब्रिटिश गवर्नर जनरल लार्ड लिनलिथगो को बहुत आश्चर्य हुआ था कि कुंभ का आयोजन कौन करता है और देश के कोने-कोने से लाखों लोग इस समय कैसे आ पहुंचते हैं। उन्हें पं। मदनमोहन मालवीय ने बताया कि यह 2 पैसे के पंचांग का कमाल है। उसे देखकर सभी चले आते हैं।’’
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘‘कुंभ का अर्थ है घट या घड़ा। अगस्त्य मुनि का जन्म कुंभ में हुआ था इसलिए उन्हें कुंभज भी कहा जाता है। कहते हैं कि कुंभ में देवता भी उपस्थित रहते हैं। यदि आप कुंभ मेले में जा सकें तो अच्छी बात है नहीं तो घर में ही श्रद्धा भाव से हर-हर गंगे भागीरथी कहकर स्नान कर लीजिए क्योंकि मन चंगा तो कठौती में गंगा!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Mahakumbh 2025 mela is going on in prayagraj this event is unique and beautiful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














