-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Like Up Fake Encounter In Hyderabad Top
UP की तरह हैदराबाद में भी फर्जी एन्काउंटर
- Written By: नवभारत डेस्क

जब अपराधी पकड़े जा सकते हैं तो उनका फर्जी एन्काउंटर क्यों होना चाहिए? अपराध कितना भी जघन्य क्यों न हो, कानून यही कहता है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे और उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य व सबूतों के आधार पर अदालत में मामला पेश करे. अपराधी की सजा को लेकर फैसला करना अदालत का काम है. पुलिस किसी भी हालत में जज या सजा देनेवाले की भूमिका नहीं निभा सकती. पुलिस को इस तरह का कोई अधिकार नहीं है. वह कानून से बंधी हुई है. पुलिस की हिरासत में भी कोई मौत नहीं होनी चाहिए. यदि ऐसा हुआ तो जिम्मेदारी पुलिसवालों पर ही आती है. देश में हिरासत मौतों (कस्टोडियल डेथ) की काफी बड़ी संख्या है जो कि गहरी चिंता का विषय है.
पुलिस को ठोक देने की छूट
उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने खतरनाक अपराधियों को ठोक देने की पुलिस को छूट दी. इसके बाद यूपी में अपराध कम हुए और शातिर अपराधियों ने सरेंडर भी किया. दबंगों और माफिया के मकानों और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया. इससे जनता को दबंगों की दहशत से राहत मिली. इसके पूर्व अखिलेश यादव की सपा सरकार के समय पुलिस यादवों और मुस्लिमों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करती थी. योगी की सरकार आने के बाद स्थिति बदल गई. दबंगों को समझ में आ गया कि वे कानून से बड़े नहीं हैं.
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
विकास दुबे का प्रकरण
कानपुर के बिकरू गांव के दबंग अपराधी विकास दुबे और उसके गिरोह ने अपने यहां कार्रवाई करने आए 8 पुलिस कर्मियों की हत्या की. दोनों ओर से गोलियां चलीं. इसके बाद विकास दुबे ने मध्यप्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर किया. उसे यूपी भेजते समय रास्ते में तेज बारिश में वाहन पलट गया. दुबे ने पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की. जवाब में पुलिस ने गोली चलाई तो वह मारा गया. इसे लेकर भी शंका व्यक्त की गई थी कि गाड़ी कानपुर के पास ही क्यों पलटी. जब हथकड़ी बंधी थी तो उसे खोलकर दुबे कैसे भागा? पुलिस ने उसके पैर पर गोली क्यों नहीं मारी? जनता तो अपराधियों का खात्मा पसंद कर रही है लेकिन इसे कानूनी तौर पर सही नहीं कहा जा सकता है. पुलिस की समस्या यह है कि दबंगों के खिलाफ गवाही देने की हिम्मत कोई नहीं करता. अकाट्य सबूत जुटाना भी कठिन हो जाता है. इसलिए अदालत ऐसे तत्वों को बाइज्जत बरी कर देती है.
दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया
हैदराबाद में एक डाक्टरी पढ़ रही युवती की स्कूटर रास्ते में खराब हो जाने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसको पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. इस नृशंस कांड की देश में तीव्र प्रतिक्रिया हुई थी. पुलिस के साथ मुठभेड़ में इस मामले के 4 आरोपी मारे गए. ऐसे में मानवाधिकार का मुद्दा उठ खड़ा होता है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिस शिरपुरकर आयोग ने अपनी जांच में इस पुलिस एन्काउंटर को फर्जी बताया. आयोग ने इसके साथ ही 10 पुलिस कर्मियों पर हत्या का मामला चलाने की सिफारिश की है. आयोग ने कहा कि पुलिस का यह कहना कि आरोपी ने पिस्तौल छीन ली और फरार होने की कोशिश की, विश्वसनीय नहीं है. ये दलीलें सबूत के आधार पर नहीं हैं. मुठभेड़ में मारे गए 4 आरोपियों में से 3 नाबालिग थे. अभियुक्तों पर इस तरह गोलियां चलाई गई ताकि वे मर जाएं. सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सरकार की रिपोर्ट सीलबंद करने की मांग ठुकरा दी और मामले को तेलंगाना हाईकोर्ट के पास वापस भेज दिया.
Like up fake encounter in hyderabad top
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














