-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of History On November 12
12 नवंबर का इतिहास : ‘महामना’ के निधन, ‘पक्षी मानव’ के जन्म का साक्षी, जानिए आज की और भी घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
12 November Ithihas: जाने वाले ‘महामना' से लेकर ‘पक्षी मानव' से जुड़ी है 12 नवंबर की तारीख। इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था।

12 नवंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास की हलचल, राजनीतिक उथल-पुथल, विज्ञान के आविष्कार, नवीन विश्व के निर्माण की प्रक्रिया और शिक्षा को नए मुकाम पर ले जाने वाले ‘महामना’ से लेकर ‘पक्षी मानव’ से जुड़ी है 12 नवंबर की तारीख। इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था। वहीं, इस तारीख को देश के सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली का जन्म हुआ और उनके जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
1930 में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए लंदन में पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था। 2021 में 12 नवंबर को ही भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी 26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी।
इस तारीख की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1781 : अंग्रेजों ने नागपट्टनम पर कब्जा किया।
1847 : ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंपसन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
1896 : भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म।
1918 : ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1930 : लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत।
1936 : केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1946 : स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।
1969 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया।
1974 : दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1984 : ब्रिटेन ने एक पाउंड का नोट बंद किया, सिक्के चालू किए।
1990 : जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक।
2001 : न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त, 260 यात्रियों की मौत।
2008 : देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित।
2009 : भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को ‘‘वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009” से नवाजा गया।
2019 : बांग्लादेश के ब्रह्मनबरिया जिले में दो ट्रेनों के बीच टक्कर में 16 लोगों की मौत और अन्य 60 लोग घायल।
2021 : भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी।
2022 : भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेंकी रामकृष्णन को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। इसी दिन भारतीय आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर को महात्मा गांधी एवं डॉ। मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शांति एवं अहिंसा के संदेशों का प्रसार करने में उनके अथक प्रयासों के लिए अटलांटा में ‘गांधी पीस पिलग्रिमेज’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharana Pratap Jayanti 2026: आज है महाराणा प्रताप की जयंती, जानें हल्दीघाटी के महान योद्धा की शौर्यगाथा
17 जून का इतिहास : आज के दिन फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आजादी का प्रतीक, जाने और क्या है खास?
16 जून का इतिहास: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं वैलेनटीना तेरेशकोवा
15 जून का इतिहास : आजादी के साथ मिला सबसे बड़ा जख्म, वह फैसला जिसने बदल दी भारत की तकदीर और भूगोल
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2023 : सोमालिया में बाढ़ से 31 लोगों की मौत।
2024 : चीन में कार के भीड़ में घुसने से 35 लोगों की मौत, 43 अन्य घायल।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Know the important events of history on november 12
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समृद्धि महामार्ग की 727 करोड़ की हरित परियोजना वन विभाग को सौंपी गई; 30 लाख वृक्षों का होगा संरक्षण
Jun 17, 2026 | 03:48 PMPankaj Tripathi ने बढ़ाया बुनकरों का हौसला, हथकरघा उद्योग को लेकर कही बड़ी बात
Jun 17, 2026 | 03:47 PMठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत
Jun 17, 2026 | 03:44 PMIND A ने AFG A को दिया 320 रनों का टारगेट, प्रियांश, तिलक और कुशाग्र ने जड़ा अर्धशतक
Jun 17, 2026 | 03:44 PMबाप ने की बगावत बेटा है MLC चुनाव में UBT का उम्मीदवार, कृष्णा पाटिल अष्टिकर पर क्या फैसला लेंगे उद्धव ठाकरे
Jun 17, 2026 | 03:40 PMऑपरेशन टाइगर की तारीख का हुआ ऐलान! शिवसेना नेता प्रमोद नाना भानगिरे के ‘वेट एंड वॉच’ पोस्टर से मची खलबली
Jun 17, 2026 | 03:39 PMनीट के दबाव में बुझती जिंदगी! एक और छात्रा ने किया सुसाइड, दिल्ली में NEET एग्जाम की कर रही थी तैयारी
Jun 17, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM














