30 जुलाई का इतिहास : जब एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली हुई गुल

30 July History: 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए।
आज का इतिहास, 30 जुलाई का इतिहास
30 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

नई दिल्ली: यदि 30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है। दरअसल, 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया।

एक अन्य घटना आज के इतिहास में है कि, 30 जुलाई 1930 को एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ। डेथ वैली डेज़ संयुक्त राज्य अमेरिका काएक रेडियो वेस्टर्न कार्यक्रम है। इसका प्रसारण ब्लू नेटवर्क / एबीसी , सीबीएस और एनबीसी पर 30 सितंबर, 1930 से 14 सितंबर, 1951 तक हुआ। यह "रेडियो के सबसे शुरुआती और सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों में से एक था।" 10 अगस्त, 1944 से शुरू होकर, इस कार्यक्रम का नाम डेथ वैली शेरिफ रखा गयाऔर 29 जून, 1945 को इसका नाम बदलकर द शेरिफ कर दिया गया ।

आइए जानते हैं देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं...

1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस। मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।

1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।

1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980: वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।

2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।

2024: केरल के वायानाड में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल हुए।

भाषा एजेंसी के अनुसार

Navbharat Live
navbharatlive.com