-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of History On 1 June
एक जून का इतिहास : आज के दिन ही हुई थी नेपाल के शाही परिवार की नृशंस हत्या, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नए राजा बने।

1 जून के इतिहास की घटनाएं (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: साल के छठे महीने का यह पहला दिन पड़ोसी देश में घटी एक दर्दनाक घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नए राजा बने। एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। यह नरगिस का जन्मदिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
देश- दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1819 : बंगाल में सेरमपुर कॉलेज की स्थापना।
1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।
1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।
1929 : फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस का जन्म।
1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डेक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
1955 : अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।
1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।
1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।
1996 : एच डी देवेगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज
1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नए राष्ट्रपति बने।
2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।
2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इनकार किया।
2014: नाइजीरिया में फुटबाल मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
2021 : कोरोना वायरस के भारत में पाए गए दो स्वरूपों के नए नाम ‘डेल्टा’ और ‘कप्पा’ रखे गए।
2024 : दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद से मुक्त कराने वाली एएनसी पार्टी को राष्ट्रीय चुनाव में बहुमत नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
24 जुलाई का इतिहास :24 जुलाई को एस विजयलक्ष्मी ने रचा था इतिहास, बनी थीं देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर
23 जुलाई का इतिहास: आकाशवाणी से प्रसार भारती तक, जानिए भारतीय प्रसारण का सफर
पहले दिखाई थी आंख…अब भारत के सामने झुके नेपाल के PM! बालेन शाह ने भारतीय राजदूत को मिलने के लिए बुलाया
22 जुलाई का इतिहास: जब तिरंगा बना राष्ट्रध्वज और चंद्रयान-2 ने भरी उड़ान, जानिए यादगार ऐतिहासिक घटनाएं
एजेंसी इनपुट के मुताबिक
Know the important events of history on 1 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:31 PMबच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMमुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
Jul 24, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














