- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know Important Events In The History Of October 22
22 अक्टूबर का इतिहास : भारत ने ‘चंद्रयान-1′ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
Historical Events of 22 October: श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1' के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया है।

22 अक्टूबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है। दरअसल, 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1′ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1′ के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया।
वर्ष 2019 में आज ही के दिन 2019 पश्चिमोत्तर हवाईद्वीप अकागी पर्ल हार्बर के 1,300 मील (2,090 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में लगभग 18,000 फीट (5,490 मीटर) गहराई में, पापहानुमोकुकेया समुद्री राष्ट्रीय स्मारक के निकट द्वितीय विश्व युद्ध के युद्धपोत खोज रहे अन्वेषकों और इतिहासकारों के एक समूह को एक जापानी विमानवाहक पोत मिला जो मिडवे के ऐतिहासिक युद्ध के दौरान समुद्र की गहराईयों में डूब गया था। पोत का अगला हिस्सा तीन मील (4।8 किलोमीटर) नीचे कीचड़ में दबा पाया गया। जून 1942 में हुए युद्ध में समुद्र में समाए सात पोतों में से अब तक केवल एक का पता लगाया जा सका है। इनमें से पांच पोत जापान के और दो पोत अमेरिका के हैं। यह युद्ध अमेरिका और जापान के बीच लड़ा गया था।
देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1680 : मेवाड़ के राणा राज सिंह की अप्रत्याशित मृत्यु। हालांकि, इसी वर्ष जून के महीने में उन्होंने मुगलों की घुसपैठ का बड़ी बहादुरी से जवाब दिया था।
1797 : फ्रांस सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया।
1900 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे जांबाज क्रांतिकारियों में से एक अशफ़ाक़ुल्लाह खान का जन्म।
1963 : भारत की सबसे बड़ी बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
1966 : ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंटों में शुमार जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार। ऐसा माना गया कि उसके जेल से भागने की योजना सोवियत संघ ने बनाई थी।
2008 : भारत ने अपना पहला मानवरहित चंद्र अभियान शुरू किया और ‘चंद्रयान-1′ को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2010 : विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।
2019 : रोजर फेडरर ने बासेल में अपने 10वें एटीपी स्विस इंडोर टेनिस खिताब के अभियान की शुरुआत फेडरर ने करियर के 1500वें मैच में जर्मनी के क्वालीफायर पीटर गोजोविक के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ की।
2020 : पोलैंड की अदालत ने जन्मजात विकृति की आशंका होने पर भी गर्भपात पर रोक लगाई। कैथोलिक बहुल इस देश में पहले से ही गर्भपात को लेकर बेहद कड़े कानून हैं।
सम्बंधित ख़बरें
26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
25 मई का इतिहास: शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन, ऐतिहासिक कहानी
24 मई का इतिहास: आज के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना
23 मई का इतिहास : चीन ने तिब्बत पर किया कब्जा, क्यों याद किया जाता है यह दिन?
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2021 : रूस में ‘गनपाउडर’ की फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 16 लोगों की मौत।
2023 : नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप ।
2024 : बेरूत के एक मुख्य अस्पताल के पास इजराइली हमले में 12 से अधिक लोग मारे गए।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Know important events in the history of october 22
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














