-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Indian Airlines Hijack Hijacking Happened On This Day Know The History Of September 10
आज ही के दिन हुई थी विमान अपहरण की सनसनीखेज घटना, जानें 10 सितंबर का इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक
देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन इंडियन एयरलाइंस के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था। दस सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी।

(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन इंडियन एयरलाइंस के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था। दस सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी।
रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
जापान में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पहली बार घोषित हुआ क्रूर गर्म दिन
वाराणसी तक पहुंची NEET विवाद की आग! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
78% अस्थि दिव्यांग और 20% दृष्टिबाधित हिमांशु सोनी बने डिप्टी कलेक्टर, वायरल वीडियो ने लोगों को किया प्रेरित
1846 : एलियास होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।
1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।
1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
यह भी पढ़ें- 9 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज बन गया था अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।
1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1926 : जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2020: फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए।
2020: वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian airlines hijack hijacking happened on this day know the history of september 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापान में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पहली बार घोषित हुआ क्रूर गर्म दिन
Jul 22, 2026 | 01:44 PMवाराणसी तक पहुंची NEET विवाद की आग! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
Jul 22, 2026 | 01:42 PMटीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
Jul 22, 2026 | 01:41 PM78% अस्थि दिव्यांग और 20% दृष्टिबाधित हिमांशु सोनी बने डिप्टी कलेक्टर, वायरल वीडियो ने लोगों को किया प्रेरित
Jul 22, 2026 | 01:40 PMBhandara News: भंडारा में साइबर ठगी का नया खेल, लोगों के खातों में जमा हो रही संदिग्ध रकम
Jul 22, 2026 | 01:35 PMछात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
Jul 22, 2026 | 01:31 PM‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM










