- Hindi News »
- Special Coverage »
- India Has Full Right To Stop Indus Water Treaty
नवभारत विशेष: अब हमसे एकतरफा उदारता की उम्मीद न करे विश्वासघाती देश, सिंधु जल संधि रोकने का भारत को पूरा हक
अब पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को जाने से रोक देने का उचित फैसला किया है। 1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान के बीच संधि हुई थी।
- Written By: दीपिका पाल

सिंधु जल संधि रोकने का भारत को पूरा हक (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पाकिस्तान ऐसा एहसान फरामोश देश है। है जो भारत की सज्जनता का हमेशा गैरवाजिब फायदा उठाता रहा है. 1993 के सीरियल ब्लास्ट, 2001 में संसद पर हमला, 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला, 2013 में उरी पर हमला, 2019 में पुलवामा अटैक चीख-चीख कर पाकिस्तानी दरिंदेपन की मिसाल पेश कर रहे हैं। अब पहलगाम में 26 पर्यटकों की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को जाने से रोक देने का उचित फैसला किया है।1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने इस सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे. यह भारत की पाक के प्रति असाधारण उदारता थी।
भारत ने अपनी सिंचाई सीमित रखते हुए पाकिस्तान को बड़ी मात्रा में पानी देने की उदारता दिखाई थी। इसके पीछे उम्मीद यही थी कि इससे आपसी सहयोग और स्थायित्व का माहौल बनेगा लेकिन पाकिस्तान ने 1965, 1971 व 1999 कारगिल हमले से इसका जवाब दिया।हमने उसे पानी दिया और उनसे हमारे लोगों का खून बहाया. पहलगाम में देश के अनेक राज्यों से गए पर्यटकों का हैवान आतंकवादियों ने जिस तरह नरसंहार किया उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु नदी जल समझौते को स्थगित करने का निर्णय लिया है. यह सिर्फ पानी का नहीं बल्कि हमारी संप्रभुता और अपने देश के हितों की रक्षा का मामला है। बार-बार हमले करनेवाला विश्वासघाती देश अब हमसे एकतरफा उदारता की उम्मीद न करे।
अमेरिका ने भी समझौते तोड़े थे
इतिहास में संधियां होती और टूटती रही हैं. अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए एकपक्षीय तौर पर एंटी बैलेस्टिक मिसाइल ट्रीटी 2002 में तोड़ी थी. उसके बाद 2019 में इंटरमीजिएट रेंज न्यूक्लीयर फोर्सेस संधि तोड़ी. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुए विएना समझौते का अनुच्छेद 60 किसी पक्ष द्वारा गलत कदम उठाने पर संधि से पीछे हटने का अधिकार देता है। अंतरराष्ट्रीय कानून भी इसकी अनुमति देता है. भारत इस संघि को ठंडे बस्ते में डाल रहा है. यह पाकिस्तान को सख्त चेतावनी है कि वह अब भी सुधर जाए। भारत ने अपने बांधों की जमा मिट्टी (गाद) निकालकर उनकी जलभंडारण क्षमता बढ़ाने, नदियों को गहरा करने का लक्ष्य रखा है ताकि सिंधु नदी का पानी वहां ले जाकर सिंचाई में वृद्धि की जाए. नदी जोड़ो योजना पर भी आगे बढ़ा जाएगा। नई जल विद्युत परियोजनाएं शुरू की जाएगी. दगाबाज पाकिस्तान को जा रहा सिंधु नदी का पानी रोका जाएगा तभी उसे अक्ल आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
कश्मीर को पानी मिल सकेगा
पाक अपनी 80 प्रतिशत पानी की जरूरत के लिए सिंधु नदी पर निर्भर है. उसका पानी नहीं मिलने से पाकिस्तान की गेहूं, धान, कपास व गन्ने की खेती पर बुरा असर पड़ेगा. खाद्यान्न कीमतें बढ़ेगी और आयात पर निर्भर रहना पड़ेगा. पंजाब व सिंध प्रांतों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो जाएगा. पाकिस्तान की जीडीपी में 25 प्रतिशत सहभाग कृषि का है. अब तक करार की वजह से कश्मीर न तो खेती के लिए पानी रोक सकता था न जलविद्युत प्रकल्प बना सकता था. सिंधु जलसंधि की वजह से जम्मू-कश्मीर को प्रति वर्ष 8,000 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चीन का एकपक्षीय रवैया
चीन ने अपनी नदियों में बहते जल को लेकर किसी दक्षिणी पड़ोसी से जल-बंटवारा संधि नहीं की है. वह ब्रम्हपुत्रा नदी पर सुपर डैम बना रहा है जो दुनिया का सबसे बड़ा और ऊंचा बांध होगा. यदि कभी उसने इसका पानी पूरी तरह छोड़ा अथवा वहां भूकंप आया तो जल प्रलय हो सकता है, यद्यपि भारत रक्षा बजट व अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पाकिस्तान पर भारी पड़ता है लेकिन पाकिस्तान ने भारत के प्रति गहरी नफरत और आतंकवाद को अपना नीति बना रखा है. पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर ने इसे 2 सभ्यताओं का मुद्दा बताते हुए कहा कि हिंदू-मुसलमान का रहनसहन, रीतिरिवाज, परंपरा, मजहब बिल्कुल अलग है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
India has full right to stop indus water treaty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














