26 जुलाई का इतिहास: आज कारगिल विजय दिवस के हुए 26 साल पूरे, जानें और भी घटनाएं

Kargil Vijay Diwas - यह दिन भारत के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी। इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कारगिल विजय दिवस के 26 साल
कारगिल विजय दिवस के 26 साल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

नई दिल्ली:  26 जुलाई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। यह भारत के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी। इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का प्रतीक है।

जून का महीना खत्म होते-होते देश के तमाम हिस्सों में वर्षा होने लगती है लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर आई। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। लोग कई दिनों तक अपने घरों, कार्यालयों, कारखानों और रेलवे स्टेशन पर फंसे रहे। स्कूल एवं कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी। (37।17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई सप्ताह लगे।

आइए जानते हैं देश-दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई के दिन घटी घटनाओं के बारे में...

1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।

1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।

1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।

1965 : मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

1974 : फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।

2005 : मुंबई में जबरदस्त बरसात से जनजीवन ठप, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।

2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।

2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल।

2012 : सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में लगभग 200 लोगों की मौत।

2013 : पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

2024: श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख फोंसेका ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

भाषा एजेंसी के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com