-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- How Can The Government Remain Unaware Of The Death Of The Agitating Farmers
आंदोलनकारी किसानों की मौत से कैसे अनजान रह सकती है सरकार
- Written By: नवभारत डेस्क

जिस किसान आंदोलन ने केंद्र की मोदी सरकार को घुटने पर ला दिया, वह सरकार आंदोलनकारी किसानों की मृत्यु से कैसे अनजान रह सकती है? उसका अनभिज्ञता दिखाना नौटंकी ही है. जिस समय किसानों की जान जा रही थी, तब क्या सरकार और उसकी प्रशासनिक मशीनरी कुंभकर्ण की नींद में सोई हुई थी? केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर का यह कहना असंवेदनशीलता है कि किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों का कोई आंकड़ा सरकार के पास नहीं है. ऐसे में वह प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने पर भी विचार नहीं कर रही है, वित्तीय सहयोग का सवाल ही पैदा नहीं होता. यदि सचमुच ऐसी बात है तो इसका मतलब ही हुआ कि सरकार और उसका प्रशासन बेहद लापरवाह हैं. किसान आंदोलन सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. उसकी लगातार इस पर निगाह बनी हुई थी. ऐसे में 700 से ज्यादा किसानों की मौत की उसे भनक नहीं होने की बात किसी के गले नहीं उतर सकती. यह तो हो ही नहीं सकता कि किसान पुलिस के बल प्रयोग, बीमारी, भीषण ठंड की वजह से मरते रहे और सरकार को खबर ही नहीं हुई! आखिर सरकार इतना सफेद झूठ क्यों बोल रही है?
कांग्रेस ने आड़े हाथ लिया
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने संसद में यह बयान देकर किसानों का अपमान किया है कि उसे आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की संख्या का पता नहीं है. जब सरकार को मृत किसानों की संख्या ही नहीं मालूम तो वह किस तरह से कोरोना में जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़े एकत्रित कर पाएगी? कोरोना के दौरान 50 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है जबकि सरकार कुछ लाख लोगों की संख्या बता रही है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलती है. सरकार के इस बयान पर कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत का कोई डेटा उसके पास नहीं है, कांग्रेस सांसद दीपेंद्रसिंह हुड्डा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या ये बात सरकार सच्चे और शुद्ध मन से कह रही है? अगर सरकार के पास किसान आंदोलन से जान की कुर्बानी देनेवाले करीब 700 किसानों का आंकड़ा नहीं है तो मैं सरकार को ये आंकड़ा देने को तैयार हूं. सरकार सभी दिवंगत किसानों को श्रद्धांजलि दे और किसान परिवारों को मुआवजा व नौकरी दे.
सम्बंधित ख़बरें
सभी किसानों को मिले कर्जमाफी का लाभ, शिवसेना ने किया नांदगांव खंडेश्वर तहसील कार्यालय का घेराव
नागपुर के वैरायटी चौक पर फूटा किसानों का गुस्सा! विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने फूंका कर्जमाफी का GR
Purandar Airport Project: प्रभावित किसानों के भूमि विवाद सुलझाने को 22 जून को विशेष कैंप, मौके पर होगा निपटारा
विरोध के बाद बैकफुट पर सरकार! कर्जमाफी के कड़े नियमों को बदलने के लिए बनी कमेटी
चिदंबरम की कड़ी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार आंदोलन के दौरान जान गंवानेवाले किसानों की सरकार के बारे में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह से पूछ सकती है, जिनके नेतृत्ववाली सरकार ने इनका आंकड़ा तैयार किया था. इसके आगे कदम बढ़ाते हुए सरकार अपने सूचना मंत्री से कह सकती है कि वह पुराने अखबार खंगालें और राज्यों में किसानों की मौत की खबरों से आंकड़े जुटाएं.
संयुक्त किसान मोर्चा ने निंदा की
तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मरे किसानों के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर संसद में केंद्र सरकार के जवाब की संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आलोचना की और उन परिजनों को वित्तीय सहायता देने की अपनी मांग दोहराई. एसकेएम ने आरोप लगाया कि सरकार औपचारिक वार्ता शुरू नहीं कर प्रदर्शनकारी किसानों को बांटने का प्रयास कर रही है.
How can the government remain unaware of the death of the agitating farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-ठाणे सफर आसान: 17,036 करोड़ के भायंदर-घोड़बंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी, टनल-क्रीक ब्रिज बनेंगे
Jun 24, 2026 | 02:13 PMAlka Yagnik Disease: दो साल पहले बहरेपन का शिकार हुईं थी अलका याग्निक? जानिए कैसे चली गई सुनने की क्षमता
Jun 24, 2026 | 02:10 PMअमरावती में खेत मजदूरों का कलेक्ट्रेट पर महाधरना, मनरेगा बहाल करने की मांग
Jun 24, 2026 | 02:09 PMAdani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
Jun 24, 2026 | 02:07 PMनागपुर स्वच्छता मिशन: भारी मात्रा में कचरा निकालने वालों के लिए तकनीक प्रदर्शनी, महापौर ने की सहयोग की अपील
Jun 24, 2026 | 02:01 PMलखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृत छात्रों को काशी में श्रद्धांजलि, गंगा आरती से पहले रखा गया दो मिनट का मौन
Jun 24, 2026 | 01:52 PMउज्जैन में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान ढहा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Jun 24, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














