-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- History Of December 22 Former Us President Barack Obama Took A Big Decision On This Day
22 दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन बराक ओबामा ने लिया था बड़ा डिसीजन, अमेरिका में समलैंगिकों को मिला था ये अधिकार
- Written By: अभिषेक सिंह
इतिहास में 22 दिसम्बर का दिन कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2010 में इसी दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी।

22 दिसंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: 22 दिसंबर की तारीख अतीत के पन्नों में तमाम महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ अंकित है। यह दिन अमेरिका में समलैंगिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। क्योंकि साल 2010 में आज ही के दिन तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक ऐसा निर्णय लिया था जो 22 दिसंबर के इतिहास में दर्ज हो गया।
इतिहास में 22 दिसम्बर का दिन कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2010 में इसी दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 22 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है….
1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।
1882 : थॉमस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाया गया और यह रोशनी से जगमगा उठा।
1910 : अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किया गया।
1940 : भारतीय दार्शनिक एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।
1971 : तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
मराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी
गड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे
चंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज
‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1972 : निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान से, 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।
1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।
2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया। विमान में लगभग 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।
2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर हस्ताक्षर कर सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।
(एंजेसी इनपुट के साथ)
History of december 22 former us president barack obama took a big decision on this day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
Jun 21, 2026 | 03:05 PMमराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी
Jun 21, 2026 | 03:03 PMगड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे
Jun 21, 2026 | 03:01 PMचंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज
Jun 21, 2026 | 02:58 PMनागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Jun 21, 2026 | 02:58 PMऔने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
Jun 21, 2026 | 02:50 PMभंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM










