20 जुलाई का इतिहास : जब नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा पर रखा कदम

Moon Landing History: 20 जुलाई 1969 को नासा के अपोलो-11 मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले इंसान बने। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने अंतरिक्ष अन्वेषण के नए युग की शुरुआत की।
History of July 20: When Neil Armstrong first set foot on the Moon.
20 जुलाई का इतिहास, नील आर्मस्ट्रांग,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Updated on

Apollo 11 Moon Landing: इतिहास में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, यह वही तारीख है जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।

सोलह जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो-11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1296 : अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।

1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।

1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।

1871: ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा संघ में शामिल हुआ।

1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

1905 : बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।

1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरूशलम में हमले में मारे गए।

1956 : फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1960 : सिलॉन की राष्ट्रपति सिरिमाओ भंडार नायके विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई।

1969 : नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा।

1997 : तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।

2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।

2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।

2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।

2017 : रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

2023 : भारत ने अपने बाजार में कीमतों को स्थिर रखने के लिए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया।

2024 : सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर आधिकारिक तौर पर पांच साल के लिए मलेशिया की गद्दी पर बैठे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com