13 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन पहली बार उड़ा था भारत में बना पहला विमान, जानिए HT-2 की कहानी

India First Indigenous Aircraft: 13 अगस्त 1951 को भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी थी। दो सीट वाले इस विमान का उत्पादन 1953 में भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए शुरू हुआ।
History of August 13: India's first indigenously built aircraft flew for the first time on this day
13 अगस्त को पहली बार उड़ा था भारत में बना पहला विमानसोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
Updated on

Hindustan Trainer 2 First Flight: इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए खास है। वर्ष 1951 में इसी दिन भारत में बने पहले विमान 'हिंदुस्तान ट्रेनर 2' ने पहली उड़ान भरी थी। दो सीट वाले इस विमान का भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू हुआ था।

देश को आजादी मिले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था, ऐसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा पहला विमान डिजाइन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि था। इस विमान का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के अलावा भारतीय विमानन स्कूलों द्वारा भी किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 अगस्त की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

1645 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1784 : भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश।

1814 : दास व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता।

1892 : अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।

1898 : जॉर्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपीन की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1913 : इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1951 : भारत में डिजाइन किए गए और देश में ही निर्मित पहले विमान 'हिंदुस्तान ट्रेनर 2' ने उड़ान भरी।

1960 : अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

1993 : वाशिंगटन में इजराइल और फलस्तीन के बीच शांति समझौता।

History of August 13: India's first indigenously built aircraft flew for the first time on this day
थर्ड जेंडर कम्यूनिटी और अन्य वंचित वर्ग को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील का सराहनीय कदम

1994 : अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999 : लेखिका तसलीमा नसरीन की नयी पुस्तक 'आमार मऐबेला' (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।

2008 : विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली 'पिनाक' का सफल परीक्षण किया।

2020: देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 66,999 नए मामले सामने आए।

2021: भारत बायोटेक के नाक से दिए जाने वाले कोविड टीके को दूसरे, तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी।

2025: गाजा में इजराइल की गोलीबारी में कम से कम 25 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com